प्रदीप बने फिल्म निर्माता संघ के अध्यक्ष

जामताड़ा : डीएन एकेडमी के सभागार में झारखंड फिल्म निर्माता संघ जिला कमेटी का गठन किया

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Nov 2018 07:35 AM (IST) Updated:Sun, 04 Nov 2018 07:35 AM (IST)
प्रदीप बने फिल्म निर्माता संघ के अध्यक्ष
प्रदीप बने फिल्म निर्माता संघ के अध्यक्ष

जामताड़ा : डीएन एकेडमी के सभागार में झारखंड फिल्म निर्माता संघ जिला कमेटी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से प्रदीप भैया को संघ का जिलाध्यक्ष चुना गया। जिला संयोजक निरंजन कुमार मंडल व कृष्णा हेम्ब्रम को बनाया गया।

सहसंयोजक जीतू राठौड़ व विजय ¨सह व कार्यकारिणी समिति में सपन दत्ता, गुड्डू मिश्रा, संस्कृति ¨सह व अशोक कुमार मंडल को शामिल किया गया। जिला कमेटी गठन के बाद कलाकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि तरुण कुमार गुप्ता ने झारखंड फिल्म निर्माता संघ को जामताड़ा में तन, मन और धन से सहयोग करने की बात कही। कहा कि मेरे अंदर भी एक कलाकार है, इसलिए कलाकार के मन और दर्द को महसूस करता हूं। कहा कि झारखंड फिल्म निर्माता संघ के महासचिव उमा शंकर झा सभी जिले में जाकर कलाकारों के बीच चेतना जागृत कर रहे हैं जो एक प्रशंसनीय कार्य है। संघ के महासचिव ने कहा कि जामताड़ा जिला को हर संभव सहयोग और सूचना उपलब्ध कराई जाएगी। यहां की प्रतिभा को हर संभव अवसर दिया जाएगा। प्रदीप भैया ने कहा कि जिले के सभी कलाकार उम्दा हैं अगर अवसर मिला तो अपनी प्रतिभा को साबित कर दिखाएंगे।

chat bot
आपका साथी