व्यापार मंडल परिसर में खुला धान क्रय केंद्र

जामताड़ा : किसान को धान का उचित मूल्य सहजता पूर्वक प्राप्त हो इसके लिए जिले के प्रखंड स्तर पर

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Nov 2018 08:10 PM (IST) Updated:Tue, 20 Nov 2018 08:10 PM (IST)
व्यापार मंडल परिसर में खुला धान क्रय केंद्र
व्यापार मंडल परिसर में खुला धान क्रय केंद्र

जामताड़ा : किसान को धान का उचित मूल्य सहजता पूर्वक प्राप्त हो इसके लिए जिले के प्रखंड स्तर पर धान क्रय केंद्र खोलने की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। मंगलवार को प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अख्तर हुसैन कादरी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी चूड़का हेम्ब्रम,जामताड़ा सहकारिता लैम्प्स अध्यक्ष सुरेंद्र हेम्ब्रम, प्रबंधक जीतेंद्र दत्ता ने संयुक्त रूप से व्यापार परिसर स्थित सहकारिता लैम्पस में फीता काटकर धान क्रय केंद्र का शुभारंभ किया। मालूम हो कि गत वर्ष जिले के 18 सहकारिता लैम्पस में धान क्रय केंद्र खोला गया था। लेकिन इस वर्ष प्रत्येक प्रखंड में एक एक धान क्रय केंद्र खोलने की प्रक्रिया शुरू की गई है। समय पर धान क्रय केंद्र खुलने से किसानों में खुशी है। उन्हें अब धान बिक्री करने के लिए समय का इंतजार नहीं करना पडेगा। मौके पर लैम्पस के कार्यकारिणी सदस्य कृष्णचंद्र महतो आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी