खेलकूद प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया दमखम

खेलकूद में बच्चों ने दिखाया दमखम

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Jan 2020 06:02 PM (IST) Updated:Mon, 27 Jan 2020 06:02 PM (IST)
खेलकूद प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया दमखम
खेलकूद प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया दमखम

मुरलीपहाड़ी (जामताड़ा) : समग्र शिक्षा कार्यक्रम के तहत शैक्षणिक अंचल नारायणपुर के सभी विद्यालयों में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। क्षेत्र के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय कमलडीह, बड़बहाल, मध्य विद्यालय घांटी पांडेयडीह, उत्क्रमित मध्य विद्यालय नोहथिया, उत्क्रमित उच्च विद्यालय मुरलीपहाड़ी में क्रमश: प्रधानाध्यापक राम सिंह, देवेंद्र नाथ तिवारी, कुमार बद्री शंकर, राजीव रंजन, मोहम्मद रिजवान की उपस्थिति में बच्चों ने सभी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बालक व बालिका वर्ग के दौड़, लंबी कूद, चम्मच दौड़, बोरा दौड़, जिलेबी रेस, म्यूजिकल चेयर सहित कई कार्यक्रमों में बच्चों ने भाग लिया। सभी विद्यालयों में बालक व बालिका वर्ग के सभी खेल में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की सूची बनाई गई। इसी सूची के आलोक में संकुल स्तरीय आयोजित होने वाले कार्यक्रम में उक्त विद्यार्थी सम्मिलित होंगे। उसके बाद संकुल स्तर पर जो बेहतर प्रदर्शन करेंगे उन्हें प्रखंड स्तर पर भेजा जाएगा। इस कार्यक्रम की निगरानी व नियंत्रण शिक्षा विभाग की प्रखंड स्तरीय कार्यालय द्वारा किया जा रहा है। प्रभारी प्रधानाध्यापक कुमार बद्री शंकर व शिक्षक दिनेश करमाली ने बताया कि यह कार्यक्रम शिक्षा विभाग के निर्देश पर आयोजित हुआ है। इस तरह के आयोजन से बच्चों में शारीरिक विकास होता है। मौके पर राम सिंह, अमरनाथ मिश्रा, रामदेव दास, राज किशोर तिवारी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी