5 वर्ष का विस विकास पिछले 60 वर्षो से बेहतर: मंत्री

ंवाद सूत्र विद्यासागर (जामताड़ा) सारठ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विद्यासागर प्रखंड क्षेत्र के निजकजरा गांव में कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने पंपसेट वितरण समारोह का आयोजन किया। मंत्री सारठ विधानसभा क्षेत्र के 12 पंचायत अंतर्गत 350 किसानों को पंपसेट दिया। मंत्री ने किसानों को कहा कि सारठ विधानसभा क्षेत्र में किसानों को स्वरोजगार के लिए हर संभव मदद दी जाएगी। किसानों को

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 Oct 2019 07:53 PM (IST) Updated:Fri, 04 Oct 2019 06:31 AM (IST)
5 वर्ष का विस विकास पिछले 60 वर्षो से बेहतर: मंत्री
5 वर्ष का विस विकास पिछले 60 वर्षो से बेहतर: मंत्री

संवाद सूत्र, विद्यासागर (जामताड़ा) : सारठ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विद्यासागर प्रखंड क्षेत्र के निजकजरा गांव में कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने पंपसेट वितरण समारोह का आयोजन किया। मंत्री सारठ विधानसभा क्षेत्र के 12 पंचायत अंतर्गत 350 किसानों को पंपसेट दिया। मंत्री ने किसानों को कहा कि सारठ विधानसभा क्षेत्र में किसानों को स्वरोजगार के लिए हर संभव मदद दी जाएगी। किसानों को खेती करने के लिए तालाब की खुदाई, डीप बोरिग, पंपसेट वितरण जिससे कई योजनाओं का लाभ देने का काम किया गया है। सारठ विधानसभा क्षेत्र के विगत 60 वर्षों की तुलना में 5 वर्ष का कार्य बेहतर रहा है। कहा कि यहां की जनता ने उन्हें जिस उम्मीद से चुना था, उस पर उन्होंने खरा उतरने का भरसक प्रयास किया है। आजादी के बाद जिस गांव में बिजली नहीं थी, वहां बिजली पहुंचाई है। तिलाबनी गांव में पावर ग्रिड का निर्माण करवाया जा रहा है। इतना ही नहीं करमाटांड़ सब स्टेशन में बिजली की समस्या को देखते हुए ट्रांसफॉर्मर व प्रत्येक गांव में बिजली की व्यवस्था को दुरस्त किया गया। जिस गांव में आजादी के बाद सड़क नहीं बनी थी, सड़क की सुविधा दी गई। बच्चों को पढ़ने के लिए प्लस टू विद्यालय का भी निर्माण किया गया। विधानसभा क्षेत्र के जनता को लाभ दिलाने के लिए मूलभूत सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है । ग्रामीण क्षेत्र में मिट्टी के हर मकान को पक्का किया जा रहा है। हर घर तक उज्ज्वला योजना का गैस संयोग वितरण हो रहा है। जो लाभुक वंचित रह गए हैं वैसे लाभुकों को कार्यकर्ता विशेष रूप से ध्यान देते हुए लाभ दिलाने का काम करें।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को विधानसभा तैयारी के लिए एकजुट होने को कहा। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा क्षेत्र के चुनाव में जनता विकास के नाम पर वोट देगी। मौके पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र मंडल, अलीम अंसारी, शेखर भैया, राजीव महतो, पप्पू उर्फ संजय मंडल, ब्रज किशोर तिवारी, गुल मोहम्मद, रिजवान अंसारी, मुस्ताक अंसारी, कुट्टू मियां, लश्कर टूडू समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी