बाजारों में उड़ रही शारीरिक दूरी की धज्जियां

संवाद सूत्र मिहिजाम(जामताड़ा) जैसे-जैसे कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है लोग लापरव

By JagranEdited By: Publish:Tue, 08 Sep 2020 07:20 PM (IST) Updated:Wed, 09 Sep 2020 06:24 AM (IST)
बाजारों में उड़ रही शारीरिक दूरी की धज्जियां
बाजारों में उड़ रही शारीरिक दूरी की धज्जियां

संवाद सूत्र, मिहिजाम(जामताड़ा) : जैसे-जैसे कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है, लोग लापरवाह होते जा रहे हैं। जिला में कोविड19 से संक्रमित लोगों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। यही हाल मिहिजाम का भी है। हालांकि लोग जल्द स्वस्थ भी हो रहे हैं। लेकिन संक्रमण का खतरा यथावत बना हुआ है। फिर भी लोग संक्रमण को हल्के में लेकर न दूरी का पालन कर रह रहे और न मास्क का उपयोग करते। मानों ऐसे लापरवाह लोगों की नजर में संक्रमण का खतरा है ही नहीं।

मंगलवार को मिहिजाम बाजार में लोग सकी खरीदारी के दौरान एक दूसरे से सट कर पहले हम तो पहले हम करते देखे गये हैं। वहीं मास्क का उपयोग भी कम ही लोग करते देखे गए। जैसे इसे पहनना शान के खिलाफ हो। दिन हो या रात बाजारों में लोग दूरी अनुपालन की जमकर धज्जियां उड़ा रहे हैं। पुलिस भी इस पर अपना नियंत्रण ढीली कर चुकी है। जबकि पूर्व के दिनों में पुलिस बिना मास्क पहने हुए लोगों को देखते ही टूट पड़ती थी। लोग पुलिस के कोपभाजन से बचने के बहाने ही सही कम से कम मास्क लगाना सीखे चुके थे। परन्तु अब पुलिस की सुस्ती से लोग बिना मास्क के निर्भिक होकर विचरण करते देखे जा रहे हैं। क्या कहते हैं लोग :

---इस कोरोना महामारी को गम्भीरता से लेने की आवश्यकता है। लोगों को नियमित साबुन या अन्य चीजों से हाथों को सैनिटाइज करना चाहिए। दूरी बनाकर रहना चाहिए। अनिवार्य रूप से मास्क पहनना है तभी बढ़ते संक्रमण को रोका जा सकता है। लोगों को स्वयं अपना और अपने परिवार की स्वास्थ्य पर ध्यान रखने से इस महामारी से दूर रहा जा सकता है। --- कमल गुप्ता, नप अध्यक्ष। ---कोरोना महामारी से सावधानियां बरतने से संक्रमण का कोई खतरा नहीं होगा। इसे हल्के में लेने से परेशानी पैदा हेा सकती है। लोगों को घर से निकलते ही मास्क लगा लेना चाहिए। बाजारों में भीड़ से अपने आप को दूर रखने का प्रयास करें। अगर जरूरत है तभी बाजार या घर से बाहर निकलें। इससे आप और परिवार हमेशा स्वस्थ रहेगा तेा समाज भी स्वस्थ होगा। - पप्पू दुबे व्यवसायी।

chat bot
आपका साथी