मैराथन दौड़ में धावक-धाविकाओं ने दिखाया दमखम

पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर की 200 वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रमों के दूसरे दिन शुक्रवार को मैराथन दौड़ में धावकों ने दमखम के साथ हिस्सा लिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Sep 2019 07:37 PM (IST) Updated:Sat, 28 Sep 2019 06:35 AM (IST)
मैराथन दौड़ में धावक-धाविकाओं ने दिखाया दमखम
मैराथन दौड़ में धावक-धाविकाओं ने दिखाया दमखम

संवाद सूत्र, विद्यासागर (जामताड़ा) : पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर की 200 वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रमों के दूसरे दिन शुक्रवार को मैराथन दौड़ में धावकों ने दमखम के साथ हिस्सा लिया। पुरुष वर्ग के साथ-साथ महिला वर्ग भी जोश खरोश के साथ मैराथन दौड़ में शामिल हुए। विभिन्न वर्गों की दौड़ अंबेडकर चौक से रेलवे फाटक तक की गई। वहीं जूनियर व सीनियर बालिका वर्ग की दौड़ भी हुई। धावकों की सहूलियत के लिए विद्यासागर स्मृति रक्षा समिति सड़क को खाली करवाने में जुटी थी। झमाझम बारिश में धावकों ने अपना दमखम दिखाया। विद्यासागर की जन्म शताब्दी को ऐतिहासिक बनाने के लिए युवक व युवतियों ने खूब दौड़ लगाई।

जूनियर महिला वर्ग में पिकी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, पूर्णिमा कुमारी, सीनियर महिला वर्ग में सरिता सोरेन, बीना हेंबम, जोसमीन हांसदा, पुरुष वर्ग में पौलुस सोरेन, दीपक मुर्मू, हीरालाल हेंब्रम ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। दोड़ का शुभारंभ दुमका के बाबू गुहा, चंद्र मुखर्जी व डीडी भंडारी ने हरी झंडी दिखाकर किया। आयोजन समिति के चंदन मुखर्जी ने बताया कि पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर की 200 वीं वर्षगांठ के अवसर पर शुक्रवार को मैराथन दौड़ कराई गई। विद्यासागर के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना इसका उद्देश्य है। मौके पर दीपक रजक, निवास मंडल, कंचन मंडल, बाबू गुहा समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी