वार्षिक परेड निरीक्षण के बाद पुलिस सभा में शामिल

जामताड़ा दुमका प्रक्षेत्र के डीआइजी सुदर्शन प्रसाद मंडल ने दूसरे दिन शनिवार को जामताड़ा में

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 08:11 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 08:11 PM (IST)
वार्षिक परेड निरीक्षण के बाद पुलिस सभा में शामिल
वार्षिक परेड निरीक्षण के बाद पुलिस सभा में शामिल

जामताड़ा : दुमका प्रक्षेत्र के डीआइजी सुदर्शन प्रसाद मंडल ने दूसरे दिन शनिवार को जामताड़ा में वार्षिक पुलिस परेड का निरीक्षण कर पुलिस सभा में शामिल हुए। शनिवार को सबसे पहले पुलिस अधीक्षक कार्यालय समीप आउटडोर स्टेडियम में पुलिस पदाधिकारी व जवानों का वार्षिक परेड का आयोजन हुआ। मौके पर डीआइजी ने परेड का निरीक्षण किया। मौके पर डीआइजी ने कहा कि पुलिस विभाग में परेड बहुत महत्वपूर्ण होता है। इसी वजह से प्रत्येक सप्ताह सुरक्षाकर्मी व पुलिस पदाधिकारियों की नियमित परेड होती है। इतना ही नहीं वार्षिक परेड निरीक्षण जरूरी है।

मौके पर पुलिस पदाधिकारी व जवानों को आकर्षक परेड को लेकर कई निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में पुलिस सभा का आयोजन हुआ। जहां पुलिस लाइन में आवासीय रूप से रह रहे पुलिस पदाधिकारी व सुरक्षाकर्मियों ने पेयजल की समस्या से अवगत कराया। कहा कि सोलर सिस्टम खराब है और इसे दुरुस्त करने की आवश्यकता है। जबकि, पुलिस पदाधिकारी ने विभिन्न मद में बकाया भुगतान कराने का आग्रह किया। डीआइजी ने पुलिस पदाधिकारी व सुरक्षाकर्मियों को आश्वस्त किया कि आप सभी की समस्याओं के निदान के लिए सक्रिय हूं। समस्याओं को प्रस्तावित कर निदान के लिए राज्य मुख्यालय को भेजा जाएगा। मौके पर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार सिन्हा, मुख्यालय डीएसपी जगदीश प्रसाद, जामताड़ा एसडीपीओ आनंद ज्योति मिज, जामताड़ा टाउन थाना प्रभारी संजय कुमार व अन्य विभागीय अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी