साइबर अपराध पर विराम लगाएं

विद्यासागर थाना का वार्षिक निरीक्षण एसपी अंशुमान कुमार ने किया

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Jan 2020 06:16 PM (IST) Updated:Sat, 25 Jan 2020 06:16 PM (IST)
साइबर अपराध पर विराम लगाएं
साइबर अपराध पर विराम लगाएं

संवाद सूत्र, विद्यासागर (जामताड़ा) : शनिवार को पुलिस अधीक्षक अंशुमान कुमार ने विद्यासागर (करमाटांड़) थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। मौके पर पुलिस अधीक्षक ने कांड से संबंधित सभी पंजियों को देखा और थाना प्रभारी राम शरीक तिवारी को लंबित कांडों का जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया। साथ ही बैरक, शौचालय, रसोईघर का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी को थाना परिसर व आसपास की सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। साथ ही बीडीओ, सीओ आवास में चल रहे थाना भवन के जगह नए थाना भवन निर्माण को लेकर पत्र लिखने को कहा ताकि नए थाना भवन का जल्द निर्माण हो सकें। साथ ही उन्होंने क्षेत्र में साइबर अपराध पर कड़ी नजर रखने व पूर्ण विराम लगाने की दिशा में कार्य करने को कहा। साइबर क्राइम के अड्डे व साइबर अपराधी के घरों में लगातार छापेमारी करने का निर्देश दिया।

मौके पर एसपी ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविद कुमार उपाध्याय, पुलिस निरीक्षक सुबोध प्रसाद यादव, थाना प्रभारी को कांड संबंधित कई टिप्स दिया। कहा कि हर हाल में क्राइम और क्रिमिनल को नहीं छोड़ा जाएगा। मौके पर विद्यासागर थाना प्रभारी राम शरीक तिवारी, नारायणपुर थाना प्रभारी अजीत कुमार, गोपनीय रीडर राम कुमार, एसआई अरविद कुमार, विकास कुमार, पंकज कुमार, मुन्ना खान, अभय कुमार, अशोक कच्छप, पंकज कालिदी, एएसआई धनंजय सिंह, लव कुमार, सूबेदार प्रसाद, जयदेव मुर्मू, केदार कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी