होली में हूड़दंगियों की खैर नहीं

जामताड़ा रंगों का त्योहार होली शांतिपूर्ण सौहार्द वातावरण में संपन्न हो इसकी जिम्मेदारी

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Mar 2019 10:31 AM (IST) Updated:Sun, 17 Mar 2019 10:31 AM (IST)
होली में हूड़दंगियों की खैर नहीं
होली में हूड़दंगियों की खैर नहीं

जामताड़ा : रंगों का त्योहार होली शांतिपूर्ण सौहार्द वातावरण में संपन्न हो इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन के साथ समिति सदस्यों व जनप्रतिनिधियों की भी है। सभी समन्वय स्थापित कर सौहार्द वातावरण बनाये रखें। यह बातें उपायुक्त डॉ. जटाशंकर चौधरी ने शनिवार को एसजीएसवाई सभागार में केंद्रीय शांति समिति की बैठक में कही। कहा कि असामाजिक तत्वों पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर होगी। हुडदंगियों से प्रशासन सख्ती से निपटेगा। उपायुक्त ने कहा कि होली पर्व को सभी उत्साह के साथ मनाएं, रंग लगाने के नाम पर कोई विवाद न करें एवं कोई किसी को जबरन रंग न लगायें। इसके अलावा उन्होंने लोगों से होली के दौरान नशा-पान न करने की अपील की। पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि होली के दौरान विधि व्यवस्था संधारण के लिए सभी दंडाधिकारियों एवं सुरक्षाकर्मियों को भी दिशा-निर्देश दिये जा चुके हैं। यातायात व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण के लिए उचित दिशा-निर्देश थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी को दिया। बैठक में सदस्यों ने शहर के कई संवेदनशील स्थलों को चिह्नित किया है। समिति सदस्यों ने होली के उपलक्ष्य पर दो दिन शराब बिक्री पर रोक लगाने, पेट्रोल पंप में पुलिस बल की तैनाती, केमिकल्स मिलावटी रंग बिक्री पर रोक, मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्र में निर्बाध पानी आपूíत, बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्र मिहिजाम में पुलिस बल की तैनाती करने की मांग की। इसी प्रकार स्पीड वाइकर्स,श् ाराबी बाइक व वाहन चालक,डीजे के अश्लील बीतों पर पूर्णत: नियंत्रण लगाने की मांग की। कहा सोशल मीडिया भी वर्तमान समय में अफवाह फैलाने का माध्यम है इस पर भी नियंत्रण आवश्यक है। मौके पर अपरसमाहर्ता नंद किशोर लाल ने कहा कि सदस्यों व जनप्रतिनिधियों के अहम सुझावों को प्रस्तावित कर कार्रवाई की योजना शीघ्र बनाया जायेगा। लेकिन सदस्य अपने क्षेत्रों में सजग रहें,किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधि दिखाई दे या किसी प्रकार के अफवाह की सूचना मिले तो स्थानीय पुलिस व बीडीओ, सीओ को सूचित करें। अनुमंडल पदाधिकारी सुधीर कुमार ने कहा कि होली के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यदि किसी प्रकार की समस्या आती है तो लोग 100 नंबर पर डायल कर अपने नजदीकी थाना को उसकी सूचना दें। बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष दीपिका बेसरा, जिला बिस सूत्री उपाध्यक्ष संतन मिश्रा, मिहिजाम नप अध्यक्ष कमल गुप्ता, मुख्यालय पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार,पंचायती राज पदाधिकारी राजशेखर,साक्षरता सचिव हाजी रफिक अनवर,भाजपा जिला अध्यक्ष सुकुमुनी मरांडी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुक्ता मंडल, चेम्बर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, माधवचंद्र महतो, दिनेश यादव,रियाज अहमद, रामप्रसाद मंडल आदि थे।

chat bot
आपका साथी