दरवाजे तक पहुंच रहा मत्स्य बीज, मछली पालक उत्साहित

जामताड़ा मत्स्य विभाग महामारी की विषम परिस्थिति में मत्स्य बीज इच्छुक मत्स्य पालक के दरवाजे तक

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 09:00 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 09:00 PM (IST)
दरवाजे तक पहुंच रहा मत्स्य बीज, मछली पालक उत्साहित
दरवाजे तक पहुंच रहा मत्स्य बीज, मछली पालक उत्साहित

जामताड़ा : मत्स्य विभाग महामारी की विषम परिस्थिति में मत्स्य बीज इच्छुक मत्स्य पालक के दरवाजे तक बीज पहुंचा रहे हैं। ताकि जिले के सभी छह प्रखंडों में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप मत्स्य उत्पादन हो सके। मत्स्य विभाग अपने जिला कार्यालय परिसर स्थित तालाबों से किसानों को सप्ताह के सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को 350 रुपये प्रति किलो (अंगुलीका) मत्स्य बीज जबकि घर के दरवाजे तक पैकेट सील मत्स्य बीज (स्पून) वितरण कर रहा है।

चालू वित्तीय वर्ष में मत्स्य विभाग ने 210 मत्स्य बीज उत्पादकों के घरों तक 92050 लाख (स्पून) मत्स्य बीज बंद पैकेट के माध्यम से पहुंचा चुका है। इधर अंगुलीका आकार के मत्स्य बीज मत्स्य पालकों को उचित मूल्य पर देने की व्यवस्था जिला मत्स्य कार्यालय परिसर में किया गया है। परिसर स्थित तालाब में उत्पादित मत्स्य बीज सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को किसानों के बीच अनुदानित दर पर वितरण किया जाता है। जिला मत्स्य पदाधिकारी दीपांकर सीड ने बताया की महामारी की विषम परिस्थिति में मत्स्य बीज के लिए मत्स्य पालक को जहां-तहां नहीं भटकना पड़े, इसके लिए घर तक मत्स्य बीज की आपूर्ति की जा रही है। मत्स्य बीज के साथ मत्स्य बीज उत्पादन को अनुदानित दर पर मत्स्य बीज का भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी