बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

संवाद सहयोगी कुंडहित (जामताड़ा) दो मई को पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के परिणाम जार

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 06:22 PM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 06:22 PM (IST)
बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग
बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

संवाद सहयोगी, कुंडहित (जामताड़ा)

: दो मई को पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के परिणाम जारी होते ही तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगातार हमले शुरू कर दिए। भाजपा समर्थकों के न सिर्फ घर जला दिए जा रहे, बल्कि जान से मारने के लिए उन्हें निशाना बनाया। अपनी जान बचाने के लिए ये भाजपा कार्यकर्ता बंगाल से भागकर झारखंड के यहां विभिन्न गांव में आकर शरण लिए हुए हैं।

इन घटनाओं की जानकारी देते हुए सीमा क्षेत्र कुंडहित में मंगलवार को पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा बाटुल ने बंगाल में राष्ट्रपति शासन शीघ्र लगाने की मांग की।

बंगाल के दुबराजपुर तथा लोकपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के भाजपा कार्यकर्ता यहां दो दिनों से शरण लिए हैं। मंगलवार को दोनों विधानसभा के दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता पूर्व कृषिमंत्री सत्यानन्द झा बाटुल के घर बनकाटी पहुंचे और शरण ली। इस दौरान बाटुल ने कहा पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव परिणाम निकलते ही टीएमसी कार्यकर्ता तथा उनके गुंडे भाजपा समर्थकों को लक्ष्य बनाकर हत्या कर रहे हैं। भाजपा समर्थकों के घर तोड़-फोड़ तथा आग के हवाले कर दिया जा रहा है। अत्याचार तथा हत्या की घटना के बाद भी बंगाल में प्रशासन टीएमसी के डर से उसकी करतूत पर अंकुश नहीं लगा रहा। इसलिए वहां के कार्यकर्ता व समर्थक यहां सीमा क्षेत्र कुंडहित में शरण लेने को विवश हैं।

chat bot
आपका साथी