जामताड़ा में मिले पांच कोरोना पॉजिटिव

संवाद सहयोगी जामताड़ा जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीज की संख्या लगातार बढ़ रही है। 24 घ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 08:41 PM (IST) Updated:Tue, 14 Jul 2020 06:16 AM (IST)
जामताड़ा में मिले पांच कोरोना पॉजिटिव
जामताड़ा में मिले पांच कोरोना पॉजिटिव

संवाद सहयोगी, जामताड़ा : जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीज की संख्या लगातार बढ़ रही है। 24 घंटे के अंदर जिले में पांच नए कोरोना पॉजिटिव मरीज की पहचान की गई। पहचान किए गए सभी पॉजिटिव मरीजों को कोरोना डेडिकेटेड अस्पताल उदलबनी में भर्ती करा दिया गया है। जहां चिकित्सक ने उपचार शुरू कर दिया है।

रविवार को झिलुवा आइआरबी शिविर में कार्यरत रसोइया पॉजिटिव पाया गया था। जबकि बागडेहरी थाने में वायरलेस कर्मी की पहचान पॉजिटिव मरीज के रूप में हुई थी। सोमवार को नमूना जांच में करमाटांड़ स्थित सिंह होमियो हॉल के एक कर्मी तथा धनबाद अस्पताल से मां का इलाज कर लौटे कायस्थपाड़ा के एक युवक की पहचान पॉजिटिव मरीज के रूप में की गई है। इन दोनों पॉजिटिव मरीज को कोबिड 19 अस्पताल में तत्काल भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। सोमवार देर शाम जामताड़ा सदर में एक और मरीज मिलने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह बिहार के बाढ़ जिला से लौटा था। ट्रूनेट जांच में वह पॉजिटिव पाया गया।

जिला महामारी विशेषज्ञ अजीत कुमार दुबे ने बताया करमाटांड़ प्रखंड स्थित आईआरबी झिलुवा कैंप में कार्यरत रसोइया पिछले दिन पलामू से वापस झिलवा आइआरबी कैंप आया था। जबकि करमाटांड़ स्थित सिंह होमियो मेडिकल में कार्यरत कर्मी को चिकित्सक टीम ने नमूना जांच के लिए कोरोना अस्पताल लाया था। इसी प्रकार अपनी मां के इलाज कराने गए धनबाद स्थित अशर्फी अस्पताल से लौटने के उपरांत कायस्थ पाड़ा का युवक पॉजिटिव मिला था। आगे बताया कि कायस्थपाड़ा के युवक धनबाद स्थित अशर्फी अस्पताल से सीधे कोरोना अस्पताल पहुंचकर अपने नमूने की जांच कराई थी। उसे घर जाने से पूर्व आइसोलेट कर दिया गया है। सोमवार देर शाम बिहार के बाढ़ से आए एक और युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। करमाटांड़ का होमियो हॉल सील होगा : बताया कि करमाटांड़ स्थित सिंह होमियो क्लिनिक के कर्मी पॉजिटिव मिलने के बाद चिकित्सक टीम को निरीक्षण के क्रम में मिली जानकारी बतौर रिपोर्ट। उपायुक्त तथा सिविल सर्जन को सौंपी गई है। शीघ्र ही होमियो हॉल सील किया जाएगा तथा संपर्क में आए व्यक्तियों को आइसोलेशन वार्ड में लाया जाएगा। जिलास्तरीय कोरोना डेडिकेटेड अस्पताल प्रभारी डॉ दुर्गेश ने बताया कि पिछले 5 दिनों में जिले में आठ पॉजिटिव मरीज की पहचान हो चुकी है। अभी पॉजिटिव मरीज को जिला स्तरीय कोविड अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। जिला तथा प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य विभाग की टीम पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए व्यक्तियों की खोज कर रही है। संपर्क वाले व्यक्तियों का नमूना संग्रह होगा तथा ट्रूनेट मशीन में जांच होगी।

chat bot
आपका साथी