झामुमो की जीत पर कुंडहित से अंबा तक जश्न मनाया

कुंडहित (जामताड़ा) नाला विधानसभा क्षेत्र से झामुमो प्रत्याशी रवींद्र नाथ महतो की जीत पर कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कुंडहित डाकबंगला मैदान में मिठाई बांटकर खुशियां मनाई। कुंडहित प्रखंड ईकाई के कार्यकर्ताओं ने विधायक महतो की विधानसभा से जीत होने तथा राज्य के भावी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बनने पर उन्हें बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने परस्पर अबीर-गुलाल लगाकर नारेबाजी की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 25 Dec 2019 06:42 PM (IST) Updated:Wed, 25 Dec 2019 06:42 PM (IST)
झामुमो की जीत पर कुंडहित से अंबा तक जश्न मनाया
झामुमो की जीत पर कुंडहित से अंबा तक जश्न मनाया

कुंडहित (जामताड़ा) : नाला विधानसभा क्षेत्र से झामुमो प्रत्याशी रवींद्र नाथ महतो की जीत पर कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कुंडहित डाकबंगला मैदान में मिठाई बांटकर खुशियां मनाई। कुंडहित प्रखंड ईकाई के कार्यकर्ताओं ने विधायक महतो की विधानसभा से जीत होने तथा राज्य के भावी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बनने पर उन्हें बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने परस्पर अबीर-गुलाल लगाकर नारेबाजी की।

प्रखंड अध्यक्ष जयेश्वर मुर्मू, प्रखंड सचिव सह केंद्रीय समिति सदस्य मनोरंजन ने मांग की कि विधायक महतो को कृषि मंत्री बनाया जाना चाहिए। नाला विधानसभा क्षेत्र कृषि प्रधान क्षेत्र है। यहां की बड़ी आबादी कृषि पर ही निर्भर हैं। क्षेत्र में लंबे समय से अजय बराज योजना अधूरी पड़ी है। कृषि मंत्री बनने से इस क्षेत्र में अधूरा अजय बराज योजना पूर्ण कर हर खेत में पानी पहुंच सकता है। इससे कृषि क्षेत्र का विकास होगा। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष जयेश्वर मुर्मू, शरम मंडल, कुतुबुद्दीन खान, निरोद सिंह, अपिश्वर हेंब्रम, अरुप मंडल, लालटु सिंह, राजीव महतो, संतोष सिन्हा, रफीक अंसारी, नादिर मिया, संतोष घोष, रंजीत घोष, रवीलाल मंडल, लिखनी मरांडी, क्षेत्रनाथ घोड़ई, डॉक्टर मुर्मू, सुदामय घोष, शेख पियार अली, शेख समसाद, बाबूजन बास्की आदि उपस्थित थे।

इधर अम्बा में झामुमो कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाला। झामुमो की जीत पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाइयां दी। गाजे-बाजे के साथ अबीर-गुलाल उड़ाया गया। कार्यकर्ताओं ने चंद्रबाद मोड़ पहुंचकर लोगों के बीच मिठाई बांटी। रवींद्र नाथ महतो जिदाबाद, हेमंत सोरेन जिदाबाद, बीर शिबू जिदाबाद के नारे लगाए। मौके मुकुंद मुरारी चांद, बबलू, तपन, चांदनी, हेमलाल सोरेन, जयलाल मुर्मू, श्यामदास टुडू, लोकमान टुडू आदि कार्यकर्ता थे।

chat bot
आपका साथी