पूजा पंडालों में लगा प्लास्टिक मुक्त जागरूकता शिविर

पंडालों में लगा प्लास्टिक मुक्त शिविर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Oct 2019 05:23 PM (IST) Updated:Wed, 09 Oct 2019 06:36 AM (IST)
पूजा पंडालों में लगा प्लास्टिक मुक्त जागरूकता शिविर
पूजा पंडालों में लगा प्लास्टिक मुक्त जागरूकता शिविर

जामताड़ा : नगर पंचायत जामताड़ा के सभी सार्वजनिक व निजी दुर्गापूजा समिति में प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत जागरूकता शिविर चलाया गया। नपं अध्यक्ष रीना कुमारी के नेतृत्व में शहर के सभी दुर्गापूजा पंडालों में प्लास्टिक मुक्त जामताड़ा बनाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में सभी दुर्गा पूजा कमेटी के सदस्यों का पूर्ण सहयोग रहा। सभी कमेटी सदस्यों ने यह विश्वास दिलाया कि इस बार दुर्गा पूजा में वे भी प्लास्टिक का पूर्ण रूप से बहिष्कार करेंगे। नगर पंचायत की ओर से पंडालों में सभी श्रद्धालु के लिए जागरूकता अभियान के तहत बैनर लगाया गया। शिविर में प्लास्टिक पर रोक की रोक व नुकसान की जानकारी दी गई। नपं के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने नगर पंचायत के इस कार्य की प्रशंसा करते हुए जामताड़ा निवासियों से अपील की कि वे शहर को प्लास्टिक मुक्त शहर बनाएं। ताकि हमारा जामताड़ा झारखंड में ही नहीं बल्कि पूरे देश में प्लास्टिक मुक्त शहर बनने वाला पहला शहर बने।

chat bot
आपका साथी