टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक करेंगे भाजपाई
करमाटांड़ (जामताड़ा ) करमाटांड़ प्रखंड के जियालजोरी गांव में भाजपा युवा मोर्चा के प्रखंड
![टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक करेंगे भाजपाई](https://www.jagranimages.com/images/newimg/20062021/20_06_2021-20jda_m_28_20062021_176-c-2_21756649_182741_m.webp)
करमाटांड़ (जामताड़ा ): करमाटांड़ प्रखंड के जियालजोरी गांव में भाजपा युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष राहुल मंडल ने रविवार को बैठक कर क्षेत्र की समस्याओं के निदान के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता से समस्याओं की सूची तैयार करने को कहा। इनमें पेयजल, नाली, सड़क जैसी समस्याओं को प्राथमिकता देने को कहा। वहीं कोरोनारोधी टीका लगाने के लिए लोगों को जागरूक करने पर बल दिया।
कहा कि इन समस्याओं की वजह से गांव के लोगों को हमेशा परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए निदान को इसकी सूची विधायक रणधीर कुमार सिंह को सौंपा जाएगी। आगे कहा कि कोरोना महामारी के कारण लोग सकते में हैं। दूसरी लहर में हम लोगों ने कई लोगों को खोया है। इसलिए तीसरी लहर से बचने के लिए सभी लोग टीका लें। एक-दूसरे को जागरूक भी करें। टीकाकरण ही हमारे जीवन व मृत्यु के बीच में दीवार बन सकता है। कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर जागरूक करने को कहा। मौके पर अजीत मंडल, उज्ज्वल मंडल, महिला मोर्चा के की प्रखंड अध्यक्ष रेखा देवी समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।