भाजपा नेता ने ली वृद्ध बहनों की सुधि

जामताड़ा मंगलवार को नगर पंचायत जामताड़ा के पूर्व अध्यक्ष सह भाजपा के वरिष्ठ नेता बीरेंद्र मंड

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 May 2020 05:55 PM (IST) Updated:Tue, 12 May 2020 05:55 PM (IST)
भाजपा नेता ने ली वृद्ध बहनों की सुधि
भाजपा नेता ने ली वृद्ध बहनों की सुधि

जामताड़ा : मंगलवार को नगर पंचायत जामताड़ा के पूर्व अध्यक्ष सह भाजपा के वरिष्ठ नेता बीरेंद्र मंडल ने जामताड़ा नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 13 के मातृ आश्रम जाकर आश्रम में रहनेवाली वृद्ध बहनों का हालचाल जाना। आश्रम में मंडल ने वृद्ध बहनों से उनकी समस्याओं के के बारे में जानकारी ली और स्वयंसेवक बाबू दा, तपन दास, प्रेम प्रसाद, त्रिलोकी प्रसाद को बुलाकर उनकी समस्याओं का तुरंत समाधान कराया। भविष्य में उनकी जरूरत पड़ने पर संपर्क करने की भी सलाह दी। वृद्ध बहनों ने बीरेंद्र मंडल को साधुवाद दिया।

chat bot
आपका साथी