भाजपा ने की विस अध्यक्ष से इरफान को बर्खास्त करने की मांग

जामताड़ा भाजपा जिला कमेटी ने बयान जारी कर झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष से जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी को अविलंब पद से बर्खास्त करने की मांग की। भाजपा ने कहा कि गत दिन विधानसभा के अंदर विधायक का व्यवहार विधायकी के अनुकूल नहीं लगता है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Mar 2020 07:29 PM (IST) Updated:Sat, 07 Mar 2020 07:29 PM (IST)
भाजपा ने की विस अध्यक्ष से इरफान को बर्खास्त करने की मांग
भाजपा ने की विस अध्यक्ष से इरफान को बर्खास्त करने की मांग

जामताड़ा : भाजपा जिला कमेटी ने बयान जारी कर झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष से जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी को अविलंब पद से बर्खास्त करने की मांग की। भाजपा ने कहा कि गत दिन विधानसभा के अंदर विधायक का व्यवहार विधायकी के अनुकूल नहीं लगता है। भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने कहा कि सदन के अंदर विपक्ष के विधायकों को कुत्ता शब्द से संबोधन किया है। सदन के अंदर इनका यह व्यवहार आपत्तिजनक है, सदन की मर्यादा का उल्लंघन किया है। अध्यक्ष को इस बात का भी संज्ञान है कि पिछले सत्र में भी इसी तरह का अमर्यादित व्यवहार के कारण विधानसभा अध्यक्ष ने इनको माफी मांगने के लिए कहा था परंतु उन्होंने माफी नहीं मांगा। विधानसभा अध्यक्ष के आदेश का अवहेलना कानून के विरुद्ध है। विधायक डॉ. इरफान अंसारी जिले के जामताड़ा विधानसभा का प्रतिनिधित्व करते हैं और अध्यक्ष भी इसी जिले से प्रतिनिधित्व करते हैं। विधायक का इस तरह का आचरण से जामताड़ा जिला का मान-सम्मान पूरे भारतवर्ष में गिरा है। सदन के अंदर इस तरह का आचरण एक विधायक को शोभा नहीं देता है। अध्यक्ष से निवेदन करते हुए डॉ. इरफान अंसारी को अविलंब बर्खास्त करने की मांग किया ताकि आगे कोई विधायक विधानसभा के अंदर इस तरह का आचरण करने के पहले सौ बार सोचे। इस दौरान जामताड़ा जिला भाजपा के महामंत्री सोमनाथ सिंह, सुकुमार सरखेल, सुभाष प्रसाद, पिटू गुप्ता, अंजनी तिवारी, रंजीत प्रसाद यादव आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी