तीव्र गति से गाड़ी चलाकर धक्का मारने के आरोपित को भेजा जेल

जामताड़ा तेज रफ्तार से चार पहिया वाहन चलाकर धक्का मारने के मामले में शुक्रवार को जामताड़ा थाना क्षेत्र के रजामडीह गांव के बोलेरो चालक विनय कुमार झा ने एसीजीएम के अदालत में आत्मसमर्पण किया। उसे अदालत ने जेल भेज दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Mar 2020 06:54 PM (IST) Updated:Fri, 13 Mar 2020 06:54 PM (IST)
तीव्र गति से गाड़ी चलाकर धक्का मारने के आरोपित को भेजा जेल
तीव्र गति से गाड़ी चलाकर धक्का मारने के आरोपित को भेजा जेल

जामताड़ा : तेज रफ्तार से चार पहिया वाहन चलाकर धक्का मारने के मामले में शुक्रवार को जामताड़ा थाना क्षेत्र के रजामडीह गांव के बोलेरो चालक विनय कुमार झा ने एसीजीएम के अदालत में आत्मसमर्पण किया। उसे अदालत ने जेल भेज दिया है। अपर लोक अभियोजक दिनेश कुमार ने बताया कि चार मार्च 2020 को विद्यासागर थाना क्षेत्र के सकलपुर गांव के पास कबरी गांव के सूचक गुलाम मुर्तजा के भतीजे अजीज अंसारी  और गांव के निजामुद्दीन अंसारी बाइक से विद्यासागर से सामान खरीद कर वापस अपने घर आ रहे थे। उसी क्रम में सामने से आ रही बोलेरो ने बाइक को धक्का मार दिया जिससे दोनों जख्मी हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से दोनों जख्मी को सदर अस्पताल जामताड़ा ले जाया गया। डॉक्टर ने निजामुद्दीन अंसारी को मृत घोषित कर दिया। इसी मामले में आरोपित विनय कुमार झा ने एसीजेएम की अदालत में आत्मसमर्पण किया।

chat bot
आपका साथी