87 छात्रों को मिली पोशाक

नारायणपुर (जामताड़ा) : प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय घटियारी में बुधवार को छात्रों के ब

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Dec 2017 03:02 AM (IST) Updated:Thu, 14 Dec 2017 03:02 AM (IST)
87 छात्रों को मिली पोशाक
87 छात्रों को मिली पोशाक

नारायणपुर (जामताड़ा) : प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय घटियारी में बुधवार को छात्रों के बीच पोशाक का वितरण किया गया। पंचायत के मुखिया सोनामुनी मुर्मू ने विद्यालय के 87 छात्रों को पोशाक बांटी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी पोशाक पहनकर विद्यालय आएं तथा पढाई करें। शिक्षा में गुणात्मक सुधार में सभी मिलकर सहभागी बने। शिक्षा मानव जीवन के लिए बहुत ही आवश्यक है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामनारायण साह, एसएमसी के अध्यक्ष हलधर रजवार, पूर्व मुखिया लोबेश्वर हेम्ब्रम, योगेश्वर रजवार आदि उपस्थित थे। वहीं कन्या मध्य विद्यालय नारायणपुर में भी विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष धनंजय मंडल एवं सचिव आरती ¨सह ने छात्रों के बीच पोशाक का वितरण किया।

chat bot
आपका साथी