710 लोगों का लिया गया नमूना, दो नए संक्रमित मिले

जामताड़ा कोरोना की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन पंचायत स्तर पर नमूना जांच अभियान चला रहा ह

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 07:00 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 05:07 AM (IST)
710 लोगों का लिया गया नमूना, दो नए संक्रमित मिले
710 लोगों का लिया गया नमूना, दो नए संक्रमित मिले

जामताड़ा : कोरोना की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन पंचायत स्तर पर नमूना जांच अभियान चला रहा है। गुरुवार को प्रत्येक प्रखंड के एक-एक पंचायत समेत जामताड़ा नगर पंचायत तथा मिहिजाम नगर पर्षद क्षेत्र एक-एक स्थान पर नमूना जांच शिविर लगा। बुधवार को जिले में 710 लोगों का नमूना संग्रह किया गया। नमूना जांच के क्रम में दो संक्रमित मरीज की पहचान हुई। जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 953 पहुंच गई है। जबकि अब तक 901 संक्रमित मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान समय में कोरोना डेडिकेटेड अस्पताल में 52 सक्रिय संक्रमित मरीज इलाजरत हैं। कोरोना अस्पताल प्रभारी डॉ दुर्गेश झा ने बताया कि दुर्गा पूजा को देखते हुए जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित रूप से नमूना जांच शिविर चलता रहेगा।

--- अभियान के तहत 4883 नमूना संग्रह : जिले में वैश्विक महामारी का प्रसार रोकने को बुधवार को संपन्न एक दिवसीय नमूना संग्रह अभियान में 4883 लोगों का नमूना संग्रह किया गया। नगर पर्षद में 170, नगर पंचायत में 135, फतेहपुर प्रखंड में 620, नारायणपुर 925, कुंडहित 952, करमाटांड़ 486, नाला 801 तथा जामताड़ा प्रखंड में 575 महिला पुरुष तथा बच्चों का नमूना संग्रह किया गया।

chat bot
आपका साथी