बहू व्यंजन रसोइया प्रशिक्षण के लिए 54 किशोरियां चयनित

बहू व्यंजन रसोइया प्रशिक्षण को 54 किशोरियां चयनित

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Aug 2022 04:05 AM (IST) Updated:Fri, 26 Aug 2022 04:05 AM (IST)
बहू व्यंजन रसोइया प्रशिक्षण के लिए  54 किशोरियां चयनित
बहू व्यंजन रसोइया प्रशिक्षण के लिए 54 किशोरियां चयनित

बहू व्यंजन रसोइया प्रशिक्षण के लिए 54 किशोरियां चयनित

संवाद सूत्र , करमाटांड़ (जामताड़ा) : तेजस्विनी परियोजना के अन्तर्गत 14 से 24 आयु वर्ग किशोरियों को बहु व्यंजन रसोइया प्रशिक्षण दिया जा रहा है। किशोरियों के चयन के लिए गुरुवार को तेतुलबंधा, मटटांड, तरकोजोरी, सुबडीडीह, बरमुंडी व फोफनाद कलस्टर पंचायत में किशोरियों का काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित की गई। इस संबंध में प्रखंड समन्वयक तरुण झा ने बताया कि अभी 54 इच्छुक किशोरियों को चयनित किया गया। जिन्हें 52 दिन का बहू व्यंजन रसोइया का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सभी चयनित को निश्शुल्क प्रशिक्षण के साथ प्रशिक्षण केंद्र तक का आवागमन खर्च भी परियोजना देगी। यह प्रशिक्षण प्रतिदिन तीन से चार घंटे चलेगा। साथ ही बताया कि तेजस्विनी योजना सिर्फ एक परियोजना नहीं यह एक मिशन है. जो राज्य की किशोरियों को नयी जिंदगी देगी। इस योजना से जुड़े लोगों को यह ध्यान रखना होगा कि यह एक सरकारी योजना तो है ही साथ ही एक सामाजिक कार्य भी है, जिससे ग्रामीण किशोरियों की जिदंगी में बदलाव लाया जा सके। साथ ही कहा कि किशोरियों में कुपोषण दर में कमी लाना परियोजना का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के तहत जिन किशोरियां ने मैट्रिक की परीक्षा नहीं दी है, उसे भी मैट्रिक की परीक्षा दिलानी है। कार्यक्रम में क्षेत्र समन्वयक नयन मंडल, संकुल समन्वयक भोला मंडल, रेखा मंडल, सोनी कुमारी, कल्याणी कुमारी आदि उपस्थित थीं।

chat bot
आपका साथी