भाजयुमो ने पौधरोपण किया

जामताड़ा : भाजयुमो के तत्वावधान में बुधवार को कुंडहित प्रखंड के भागवत झा आजाद महाविद्यालय परिसर में

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Jul 2017 01:02 AM (IST) Updated:Thu, 20 Jul 2017 01:02 AM (IST)
भाजयुमो ने पौधरोपण किया
भाजयुमो ने पौधरोपण किया

जामताड़ा : भाजयुमो के तत्वावधान में बुधवार को कुंडहित प्रखंड के भागवत झा आजाद महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। मितेश साह ने बताया कि यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश मे 16 से 23 जुलाई तक चलाया जा रहा है। जिलाध्यक्ष सुकुमुनी हेम्ब्रम ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाये रखने में पेड़-पौधों का महत्वपूर्ण योगदान है। ऐसे में हम सभी परिवार के सदस्यों को प्रति वर्ष पौधा लगाना चाहिए। उन्होंने आह्वान किया कि कम से कम एक पौधा अपने जन्मदिन पर जरूर लगाएं। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रदीप मंडल ने कहा कि युवा मोर्चा का प्रयास सराहनीय हैं। इस अभियान से लोगों में पौधरोपण व पेड़ संरक्षण के प्रति जागरूकता आएगी। इस अवसर पर आरटीए सदस्य संथाल परगना नीलकंठ बर्मन, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अजय पाण्डेय, कुंदन कुमार, रूपेश ¨सह, जीवन मंडल, शान अली, सजल दास, राजीव सोरेन, नरेंद्र पाल आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी