मनरेगा कूप में मछली पालन होगा

-डीसी ने दिया कूपों का सत्यापन कर लाभुकों के चयन का निर्देश संवाद सहयोगी, जामताड़ा : जिले के करी

By Edited By: Publish:Sun, 25 Sep 2016 05:03 PM (IST) Updated:Sun, 25 Sep 2016 05:03 PM (IST)
मनरेगा कूप में मछली पालन होगा

-डीसी ने दिया कूपों का सत्यापन कर लाभुकों के चयन का निर्देश

संवाद सहयोगी, जामताड़ा : जिले के करीब तीन सौ मनरेगा कूप में मत्स्य विभाग मछली पालन करेगा। इसे लेकर उपायुक्त रमेश कुमार दूबे ने जिला मत्स्य पदाधिकारी मरियम मुर्मू को ग्रामीण क्षेत्र में स्थित मनरेगा कूप का सत्यापन कर लाभार्थियों का चयन करने का निर्देश दिया है।

उपायुक्त ने कहा है कि एक सप्ताह के अंदर लाभुक चयन प्रक्रिया पूर्ण करते हुए उक्त कूप में मछली बीज डालें। ताकि लाभुकों को रोजगार की सुविधा दी जा सके। चयन प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता अपनाने की भी हिदायत दी है। मालूम हो की मत्स्य विभाग जिले के 30 हरिजन व 250 आदिवासी लाभुकों के मनरेगा कूप में एक-एक हजार रुपया का मछली बीज निश्शुल्क डालेगा। यह लक्ष्य पूरे जिले के लिए निर्धारित है। साथ ही मछली को कुआं में पर्याप्त खुराक मिले, इसे लेकर लाभुकों को एक-एक हजार रुपया का मछली सीड भी उपलब्ध कराया जाएगा। मछली उत्पादन का लाभ कूप लाभुकों को मिलेगा।

जिला मत्स्य पदाधिकारी ने बताया की लाभुक चयन प्रक्रिया आरंभ हो गई है। विभाग के पर्यवेक्षक क्षेत्र का दौरा कर मनरेगा कूप का सत्यापन कर लाभुकों का चयन कर रहा है। सब कुछ ठीक ठाक रहा तो एक सप्ताह के अंदर सभी चयनित कूपों में मछली बीज डाल दिया जाएगा। इस योजना का अहम उद्देश्य हरिजन व आदिवासियों को रोजगार उपलब्ध कराना है। इससे मनेरगा कूप के उपयोग का आयाम भी बढ़ेगा।

chat bot
आपका साथी