14 नए संक्रमित मिले, संख्या पहुंची 981

संवाद सहयोगी जामताड़ा शुक्रवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों में विशेष नमूना जांच शिविर का

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 09:10 PM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 05:07 AM (IST)
14 नए संक्रमित मिले, संख्या पहुंची 981
14 नए संक्रमित मिले, संख्या पहुंची 981

संवाद सहयोगी, जामताड़ा: शुक्रवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों में विशेष नमूना जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से 735 महिला, पुरुष तथा बच्चे का नमूना संग्रह किया गया। इसमें से 310 नमूना की जांच रैपिड एंटीजन टेस्ट किट से की गई। जांच के क्रम में 14 संक्रमित मरीज की पहचान हुई। जिले में संक्रमित मरीज की संख्या 981 तक पहुंच गई है। इनमें 905 संक्रमित मरीज उपचार के उपरांत स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। वर्तमान समय में कोरोना अस्पताल में 76 सक्रिय संक्रमित मरीज इलाजरत है।

chat bot
आपका साथी