कलश यात्रा के साथ प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू

जामताड़ा : नवनिर्मित श्री श्याम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा को ले चार दिवसीय समारोह मंगलवार को कलश शोभा यात्

By Edited By: Publish:Wed, 10 Feb 2016 01:03 AM (IST) Updated:Wed, 10 Feb 2016 01:03 AM (IST)
कलश यात्रा के साथ प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू

जामताड़ा : नवनिर्मित श्री श्याम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा को ले चार दिवसीय समारोह मंगलवार को कलश शोभा यात्रा के साथ शुरू हो गया। हटिया शिव मंदिर से शोभायात्रा आरंभ हुई। सबसे आगे सजा हुआ रथ चल रहा था जिसपर भगवान श्याम की सुंदर झांकी सजाई गई। सैकड़ों महिलाएं व युवतियां कलश लेकर शोभा यात्रा में शामिल हुई। मुख्य बाजार से होते हुए चंचला मंदिर के सामने से गुजरकर यात्रा मिहिजाम रोड स्थित श्याम मंदिर परिसर में समाप्त हुई। शोभायात्रा में नाचते गाते भक्तों का समूह पूरे उत्साह में दिखाई दिए। प्राण प्रतिष्ठा का यह समारोह शुक्रवार को समाप्त होगा। पहले दिन कलश शोभा यात्रा के साथ शाम में सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं मंदिर परिसर में सुंदर कांड पाठ में शामिल हुई। मुख्य पुरोहित के रूप में राजस्थान से आए आचार्य शंभु दयाल शास्त्री, स्थानीय पुरोहित उमेश शास्त्री के द्वारा इस चार दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह को विधिवत कराया जा रहा है। श्री श्याम भक्त मंडल के सदस्य कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संचालित करने में पूरे जोर से लगे हुए हैं। बुधवार 10 फरवरी को अन्नाधिवास का आयोजन तय किया गया है। संध्या में जामताड़ा महिला समिति के द्वारा भजन संध्या कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। गुरुवार 11 फरवरी को धृता, शर्करा, पुष्पाधिवास का आयोजन होगा। दोपहर में श्री श्याम ज्योति पाठ का कार्यक्रम रखा गया है। शुक्रवार 12 फरवरी को फलाधिवास एवं महास्नान कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसी दिन श्री श्याम प्रभु के साथ अन्य देवताओं की शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभा यात्रा पूरे नगर का भ्रमण करते हुए श्रीश्याम मंदिर परिसर में समाप्त होगी। शनिवार 13 फरवरी को प्रात: में श्री श्याम प्रभु के प्रथम दर्शन होंगे। संध्या पांच बजे से भव्य श्रृंगार का आयोजन किया गया है। उक्त सभी कार्यक्रम के लिए सदस्यों के बीच जवाबदेही बांट दी गई है।

chat bot
आपका साथी