आन लाइन निर्गत होगा प्रमाण पत्र

जामताड़ा : सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव सुनील वर्णवाल ने मंगलवार को उपायुक्त सुरेंद्र कुमार समेत

By Edited By: Publish:Tue, 21 Apr 2015 07:46 PM (IST) Updated:Tue, 21 Apr 2015 07:46 PM (IST)
आन लाइन निर्गत होगा प्रमाण पत्र

जामताड़ा : सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव सुनील वर्णवाल ने मंगलवार को उपायुक्त सुरेंद्र कुमार समेत अन्य पदाधिकारियों के साथ वीडियो संवाद के माध्यम से समीक्षा की। इस दौरान सचिव ने जिले में संचालित प्रज्ञा केंद्रों की संचालन की जानकारी मांगी। इस पर उपायुक्त ने जिले के सभी 118 पंचायतों में प्रज्ञा केंद्र स्थापित होने की बात कहीं।

सुनील वर्णवाल ने प्रज्ञा केंद्रों से जारी होने वाले सभी प्रमाण पत्रों का कार्य आन लाइन करने की बात कहीं। कहा कि जून माह से यह व्यवस्था शुरू होनी है। इसलिए इसको ले जो भी जरूरी तैयारी है उसे पूरा करें। कहा कि प्रमाण पत्रों का आवेदन,सत्यापन व वितरण सब कार्य आन लाइन होगा। इसके लिए प्रज्ञा केंद्र संचालक को 30 रुपया आवेदनकर्ता को भुगतान करना होगा। इसके लिए संबंधित पदाधिकारियों को आइडी व पासवर्ड दिया जाएगा।

सचिव ने कहा कि म्यूटेशन कार्य भी ई प्रणाली पर होगा। इसलिए भू अभिलेख से संबंधित सभी कार्यो की कार्रवाई अविलंब शुरू करें। दोनों योजनाओं को ससमय शुरू करना है। मौके पर उपायुक्त के अलावा एसडीओ अखिलेश कुमार सिन्हा,जिला सूचना पदाधिकारी अभय परासर,जिला ई डिस्ट्रक्ट मैनेजर बिरजू राम उपस्थित थे। दूसरी ओर अपराह्न में मुख्यमंत्री जन संवाद केंद्र की कार्य प्रणाली के संबंध में मुख्यमंत्री सचिव सह सूचना प्रौद्यौगिकी विभाग सुनील वर्णवाल ने जिला जन संपर्क पदाधिकारी के साथ वीडियो संवाद किया।

chat bot
आपका साथी