बाल वैज्ञानिकों ने दिखायी प्रतिभा

जागरण संवाददाता, जामताड़ा : जेबीसी प्लस टू विद्यालय के सभागार में सोमवार को बिड़ला औद्योगिक तथा प्रौद्

By Edited By: Publish:Tue, 25 Nov 2014 01:02 AM (IST) Updated:Tue, 25 Nov 2014 01:02 AM (IST)
बाल वैज्ञानिकों ने दिखायी प्रतिभा

जागरण संवाददाता, जामताड़ा : जेबीसी प्लस टू विद्यालय के सभागार में सोमवार को बिड़ला औद्योगिक तथा प्रौद्योगिकी संग्रहालय भारत सरकार कोलकाता की ओर से प्रायोजित पूर्वी भारत विज्ञान मेला 2015 का प्रखंड स्तरीय विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। जिसका नेतृत्व विद्यालय के प्राचार्य शैलेश चंद्र मिश्रा ने किया। मेले का उद्घाटन साइंस फॉर सोसाइटी,जामताड़ा के अध्यक्ष हर प्रसाद खां तथा एकेडमिक संयोजक रमानाथ भूईं ने किया। मेले में प्रखंड अंतर्गत संचालित आठ उच्च विद्यालयों के 11 बाल वैज्ञानिकों ने हिस्सा लिया। सभी ने अपना खोज आधारित चार्ट मॉडल प्रस्तुत किया। मेले का मुख्य विषय टिकाऊ संसार के लिए गणित और विज्ञान है तथा इसके आठ उप विषय सामुदायिक स्वास्थ्य व पर्यावरण, ऊर्जा श्रोत एवं संरक्षण, कृषि एवं भोजन सुरक्षा, गणित व विज्ञान के सांकेतिक पहचान, परिवहन, अपशिष्ट प्रबंधन, जल संकट तथा प्रबंधन और सूचना एवं संचार क्रांति था।

मेले में प्रदर्शित की गई सभी मॉडल में से सोसाइटी के निर्णायक मंडली ने सामुदायिक स्वास्थ्य व पर्यावरण उप विषय पर प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय मिहिजाम के एकता कुमारी सिंह, ऊर्जा श्रोत व संरक्षण विषय प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय मिहिजाम के तुली रानी राय, कृषि एवं भोजन सुरक्षा विषय पर आरके बालिका उच्च विद्यालय जामताड़ा के रिया सिंह, गणित एवं विज्ञान के सांकेतिक पहचान विषय से जवाहर नवोदय विद्यालय जामताड़ा के हिमांशु मंडल, परिवहन विषय पर सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल जामताड़ा के मनीष कुमार,अपशिष्ट प्रबंधन पर जेबीसी प्लस टू विद्यालय जामताड़ा के मधुसूदन मंडल,जल संकट प्रबंधन उप विषय पर आरके प्लस टू उच्च विद्यालय मिहिजाम के मेहुल डोकनिया का चयन किया गया। सभी चयनित बाल वैज्ञानिक 26 नवंबर को जिला स्तर पर होने वाले विज्ञान मेले में हिस्सा लेंगे। निर्णायक मंडली में हर प्रसाद खां, रामनाथ भूई व कांचन गोपाल मंडल शामिल थे।

chat bot
आपका साथी