झारखंड में नहीं चलेगी मोदी की लहर : शिबू

संवाद सूत्र, नाला (जामताड़ा) : झामुमो ने अपनी पूरी जवानी झारखंड को अलग राज्य बनवाने में खपा दी। जब

By Edited By: Publish:Sun, 23 Nov 2014 02:20 AM (IST) Updated:Sun, 23 Nov 2014 02:20 AM (IST)
झारखंड में नहीं चलेगी मोदी की लहर : शिबू

संवाद सूत्र, नाला (जामताड़ा) : झामुमो ने अपनी पूरी जवानी झारखंड को अलग राज्य बनवाने में खपा दी। जब अलग राच्य मिला तब सत्ता की चाबी गलत हाथों में चली गयी। इससे राज्य का अपेक्षित विकास नहीं हो सका।

उक्त बातें झामुमो सुप्रीमो सह सासद शिबू सोरेन ने नाला प्रखंड के बामनडीहा फुटबॉल मैदान में विधानसभास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहीं। गुरुजी ने कहा कि यहां के लोगों का दुख-दर्द झामुमो ही समझ सकता है। झारखंड में 14 साल में जो काम नहीं हुआ वह मात्र 14 माह में हेमंत सोरेन ने करके दिखा दिया। गुरुजी ने कहा कि आदिवासियों की रक्षा के लिए बनाए गए एसपीटी एवं सीएनटी एक्ट को भाजपा के लोग बदल कर पूंजीपतियों के हाथों जमीन बेचने का कानून बना रहे हैं। झामुमो के विरोध के कारण भाजपा पीछे हटी।

उन्होंने कहा कि यहां नरेंद्र मोदी की लहर चलनेवाली नहीं है। कहा कि झारखंड में भाजपा को नेताओं की कमी है इसलिए नागपुर, यूपी, आदि राज्यों से नेता आयात कर यहां के भोले-भाले लोगों को बरगलाने का काम कर रही है। नाला विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी रवींद्रनाथ महतो ने कहा कि हेमंत सोरेन ने छोटे से कार्यकाल में गरीब, किसान एवं बेरोजगारों के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं।

मौके पर राजू लौह, षष्ठी पाल, दीनबंधु बागती, करुणा गोराई,आर वर्मन समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के लगभग 150 कार्यकर्ताओं ने झामुमो का दामन थामा। सम्मेलन की अध्यक्षता उ“वल भट्टाचार्या ने की। मौके पर जिलाध्यक्ष श्याम लाल हेम्ब्रम, केंद्रीय कमेटी के सदस्य प्रो. कैलाश प्रसाद साव,

कुतुबुद्दीन खान, जनार्दन भंडारी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी