नहीं मिले वाहन, 500 महिला प्रमिभागी रवाना

जामताड़ा : रांची के खेल गांव में सोमवार को होने वाले महिला अधिकार उत्सव 2014 में वाहन नहीं मिलने से अ

By Edited By: Publish:Sun, 19 Oct 2014 06:53 PM (IST) Updated:Sun, 19 Oct 2014 06:53 PM (IST)
नहीं मिले वाहन, 500 महिला प्रमिभागी रवाना

जामताड़ा : रांची के खेल गांव में सोमवार को होने वाले महिला अधिकार उत्सव 2014 में वाहन नहीं मिलने से अब एक हजार की बजाय 500 महिला प्रतिभागी को प्रशासन द्वारा रवाना किया गया।

उत्सव में जाने के लिए विभिन्न प्रखंड से महिलाओं का दल रविवार को जेबीसी प्लस टू विद्यालय में पहुंच गया। रवानगी को लेकर कई पदाधिकारी व्यवस्था में लगे थे। प्रतिभागियों के ठहरने की व्यवस्था की गयी थी। रात्रि भोजन के बाद लगभग दस बजे महिला प्रतिभागियों का दल महिला पुलिस ,दंडाधिकारी व जिला प्रशासन के अधिकारी साथ रवाना हुआ।

20 की जगह मिले 10 वाहन

राज्य के मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती से मिले निर्देश के बाद डीडीसी ने तैयारी शुरू कर दी थी। एक हजार महिला प्रतिभागी को बीस से रवाना करने की तैयारी थी। ऐन मौके पर वाहन की कमी पड़ गई। डीडीसी ने संबंधित पदाधिकारियों से बात कर मामले का निपटारा किया। दुमका जिला प्रशासन द्वारा 60 बस अधिग्रहण कर लेने की वजह से जाने वाली महिला प्रतिभागी की संख्या आधी रह गयी।

सेवा में लगे रहे पदाधिकारी

जेबीसी प्लस टू विद्यालय में महिला प्रतिभागियों के ठहराव की व्यवस्था में परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार गुप्ता, कल्याण पदाधिकारी अर्चना महेता, समाज कल्याण पदाधिकारी प्रतिमा कुजूर ,बीडीओ अमित कुमार, सीओ हेमा प्रसाद समेत अन्य पदाधिकारी व अधिकारी मुस्तैद दिखे।

chat bot
आपका साथी