Tata Bluescope: ब्लूस्कोप कर्मियों के बीच बंट गई कलाई घड़ी, विवाद समाप्त

Tata Bluescope.टाटा ब्लूस्कोप में चल रहे गिफ्ट वाच को लेकर विवाद समाप्त हो गया। शुक्रवार व शनिवार दो दिनों के अंदर सभी कर्मचारियों के बीच कलाई घड़ी बंट गई। पहले यूनियन नेताओं ने घड़ी ली फिर कर्मचारियों के बीच डिवीजनवार उसे बांट दिया गया।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sat, 06 Feb 2021 05:54 PM (IST) Updated:Sat, 06 Feb 2021 05:54 PM (IST)
Tata Bluescope: ब्लूस्कोप कर्मियों के बीच बंट गई कलाई घड़ी, विवाद समाप्त
ब्लूस्कोप में प्रबंधन-यूनियन के बीच घड़ी व 1700 रूपए का कूपन को लेकर विवाद था।

जमशेदपुर, जासं। लंबे समय से टाटा ब्लूस्कोप में चल रहे गिफ्ट वाच को लेकर विवाद समाप्त हो गया। शुक्रवार व शनिवार दो दिनों के अंदर सभी कर्मचारियों के बीच कलाई घड़ी बंट गई। पहले यूनियन नेताओं ने घड़ी ली फिर कर्मचारियों के बीच डिवीजनवार उसे बांट दिया गया।

बीते दिनों कंपनी प्रबंधन यूनियन के बीच हुई बैठक के बाद यह तय हुआ था कि कंपनी कर्मचारियों के बीच गिफ्ट के तौर पर घड़ी बांटी जाएगी और 1700 का कूपन कर्मचारियों को देने के मामले में प्रबंधन स्वयं निर्णय करेगा। इसके लिए प्रबंधन स्वतंत्र है यूनियन को किसी तरह की आपत्ति नहीं है। जानकारी हाे कि ब्लूस्कोप में प्रबंधन-यूनियन के बीच घड़ी व 1700 रूपए का कूपन को लेकर विवाद था, इसी मामले में यूनियन के महामंत्री व सहायक सचिव को शिफ्ट ड्यूटी करने को फरमान जारी हुआ था, जिस पर विवाद हो गया।

क्या था विवाद का कारण

पिछले साल दिसंबर माह में कर्मचारियों ने प्रबंधन की ओर से दिए जा रहे घड़ी को लेने से इंकार किया था। दो दिनों तक कर्मचारियों ने घड़ी नहीं लेने पर अड़े रहे। इस पर प्रबंधन एक-एक यूनियन नेताओं को पहले समझाना शुरू किया, बावजूद कोई लाभ नहीं हुआ। इसके बाद कंपनी की ओर से घड़ी नहीं लेने वालों से आवेदन पर हस्ताक्षर करने को कहा गया इस पर भी कोई तैयार नहीं हुआ। कर्मचारियों का कहना था कि बोनस के दौरान प्रबंधन-यूनियन के बीच बोनस राशि के अलावे 1700 का कूपन गिफ्ट देने पर सहमति बनी थी। जबकि मार्च-2019 में कंपनी का उत्पादन बेहतर होने पर कर्मचारियों व अधिकारियों को घड़ी देने को कहा गया था।

chat bot
आपका साथी