जमशेदपुर से सटे आदित्यपुर में महिला से दिनदहाड़े छिनतई, बच्चे को स्कूल लाने के समय वारदात, पढे अपराध की खबरें

Jamshedpur Crime News. महिला अपने बच्चों को स्कूल लाने जा रही थी। पार्क के सामने जैसे वह पहुंची पीछे से एक बदमाश आया और पर्स की छिनतई कर भाग निकला। इसके अलावा घाटशिला थाना की पुलिस ने दहीगुड़ा रेलवे ट्रेक से एक महिला का शव बरामद किया है ।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Fri, 12 Mar 2021 02:54 PM (IST) Updated:Fri, 12 Mar 2021 02:54 PM (IST)
जमशेदपुर से सटे आदित्यपुर में महिला से दिनदहाड़े छिनतई, बच्चे को स्कूल लाने के समय वारदात, पढे अपराध की खबरें
पढिए जमशेदपुर में अपराध की छोटी-बडी खबरें।

जमशेदपुर, जासं। जमशेदपुर से सटे आदित्यपुर थाना क्षेत्र के अटल पार्क के पास शुक्रवार दोपहर महिला कल्याणी देवी से झपट्टामार गैंग ने पर्स की छिनतई कर ली। इसके बाद छिनतई करने वाला पैदल ही भाग निकला। पर्स में माेबाइल और जरूरी कागजात थे।

घटना के समय महिला अपने बच्चों को स्कूल लाने जा रही थी। पार्क के सामने जैसे वह पहुंची, पीछे से एक बदमाश आया और पर्स की छिनतई कर भाग निकला। महिला रोते हुए आदित्यपुर थाना पहुंची। शिकायत दर्ज कराई। जमशेदपुर और आदित्यपुर इलाके में छिनतई की घटनाएं हो रही है।

पटमदा के बोड़ाम में कुल्हाडी से किया हमला, आरोपित गिरफ्तार

पटमदा के बोड़ाम थाना क्षेत्र पलासडीह निवासी रामपद महतो को दुर्योधन महतो ने कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। उसे एमजीएम अस्पताल में दाखिल कराया गया है। हमला करने वाले आरोपित के खिलाफ बोड़ाम थाना में रामपद महतो की शिकायत पर हत्या की नीयत से हमला कर जख्मी किए जाने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

कमलपुर में खलिहान में रखी पुआल में लगा दी आग, प्राथमिकी

पटमदा के कमलपुर थाना क्षेत्र हुरुंगबिल निवासी मधुसूदन महतो की खलियान में रखी पुआल में आग लगा दी गई जिससे 30 हजार मूल्य का पुआल जल गया। मामले में मधुसूदन महतो ने वृहस्पति महतो के खिलाफ आग लगा देने का आरोप लगाते हुए कमलपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घाटशिला दहीगुड़ा रेलवे ट्रेक पर मिला महिला का शव

 घाटशिला थाना की पुलिस ने दहीगुड़ा रेलवे ट्रेक से एक महिला का शव बरामद किया है जिसकी ट्रेन से कटकर मौत होने की संभावना पुलिस ने जताई है। महिला का पहचान नहीं हाे पाया है। इस संबंध में आस्वाभाविक मौत की प्राथमिकी दर्ज की गई है। महिला के पहचान का प्रयास पुलिस कर रही है।

chat bot
आपका साथी