मानसून का अभी करना होगा और इंतजार

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर गौर करें तो मानसून के झारखंड आन

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Jun 2017 02:46 AM (IST) Updated:Wed, 14 Jun 2017 02:46 AM (IST)
मानसून का अभी करना होगा और इंतजार
मानसून का अभी करना होगा और इंतजार

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर गौर करें तो मानसून के झारखंड आने में अभी और तीन से चार दिन का समय लगेगा। मौसम पूर्वानुमान पदाधिकारी यूके श्रीवास्तव ने बताया कि अगले 48 घंटों में मानसून तटवर्ती आंध्र प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ पहुंचेगा। यदि सब कुछ ठीक रहा और सिस्टम ने सपोर्ट किया तो यहां से मानसून के झारखंड में आने में दो दिन का समय लगेगा।

उन्होंने बताया कि विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 15 जून को पश्चिम बंगाल के गांगीय क्षेत्र और बिहार में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की पूरी संभावना है। इसकी वजह से 15 जून को जमशेदपुर और इसके आस-पास के इलाकों में बारिश की पूरी संभावना बन रही है।

इधर, मंगलवार के अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य था। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के कारण उमस और गर्मी से राहत रही।

chat bot
आपका साथी