राम मंदिर शिलान्यास के लिए जमशेदपुर से भेजा गया माटी व जल Jamshedpur News

अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए पांच अगस्त को होने वाले भूमि पूजन व शिलान्यास में जमशेदपुर का पवित्र जल और माटी भी शामिल रहेगा।

By Vikas SrivastavaEdited By: Publish:Fri, 24 Jul 2020 07:33 PM (IST) Updated:Fri, 24 Jul 2020 07:33 PM (IST)
राम मंदिर शिलान्यास के लिए जमशेदपुर से भेजा गया माटी व जल Jamshedpur News
राम मंदिर शिलान्यास के लिए जमशेदपुर से भेजा गया माटी व जल Jamshedpur News

जमशेदपुर (जासं)। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए पांच अगस्त को होने वाले भूमि पूजन व शिलान्यास में जमशेदपुर का पवित्र जल और माटी भी शामिल रहेगा। इसके लिए शुक्रवार को पवित्र जल और माटी अयोध्या के लिए भेजा गया। विश्व हिंदू परिषद् व बजरंग दल के तत्वावधान में शुक्रवार को सोनारी दोमुहानी स्थित कोल्हान के जीवनदायिनी स्वर्णरेखा व खरकई नदी के संगम स्थल से पवित्र जल लिया गया। मौके पर नदी में जल के साथ सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि जल्द भव्य राम मंदिर का निर्माण हो।

इसके साथ ही पूर्वी सिंहभूम जिले के कई महत्वपूर्ण मंदिरों व सरना स्थलों से पवित्र मिट्टी एकत्र की गई। पवित्र जल व मिट्टी संग्रह करने के बाद धर्माचार्य आचार्य पुरुषोत्तम शास्त्री व पंडित जानकी रमण दुबे ने विधिवत पूजा की। इसके बाद मिट्टी और जल को रांची भेज गया। पूरे राज्य से मिट्टी और जल संग्रह करने के बाद इसे रांची से अयोध्या के लिए भेजा जाएगा।

chat bot
आपका साथी