जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र में लोगों को मास्क पहनने को दी गई चेतावनी

मानगो नगर निगम की ओर से गुरुवार की सुबह से ही लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को मास्क पहनने के लिए कहा जा रहा है। कोरोना पाजिटिव मरीजों की संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन के आदेश के बाद मानगो नगर निगम की ओर से जांच की जा रही है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Thu, 01 Apr 2021 05:56 PM (IST) Updated:Thu, 01 Apr 2021 05:56 PM (IST)
जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र में लोगों को मास्क पहनने को दी गई चेतावनी
कई ऐसे लोग पकड़े गए जो अपना मास्क जेब में लेकर चल रहे थे।

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम की ओर से गुरुवार की सुबह से ही लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को मास्क पहनने के लिए कहा जा रहा है। शहर में बढ़ते कोरोना पाजिटिव मरीजों की संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन के आदेश के बाद मानगो नगर निगम की ओर से जांच पडताल की जा रही है। इस अवसर पर मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय खुद चौक-चौराहों पर जाकर बिना मास्क वाले लोगों को फटकार लगाया। उन्होंने कहा कि मानगो नगर निगम क्षेत्र में बिना मास्क पहने लोगों का कोरोना जांच किया जा रहा है। मानगो नगर निगम के कर्मचारियों को देख कर बिना मास्क पहने लोग छीप कर इधर-उधर भागते नजर आए। जांच के दौरान कई ऐसे लोग पकड़े गए जो अपना मास्क जेब में लेकर चल रहे थे। बाद में जब फटकार व जुर्माना लगाने की बात कही गई तब जाकर लोग पॉकेट से निकालकर मास्क पहनना शुरू किया। कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय ने कोरोना जांच के लिए लगाए गए शिविर में बिना मास्क वाले लोगों को फटकार लगाते हुए कोरोना जांच कराया। इस अवसर पर दीपक सहाय ने कहा कि लोगों को जागरूक होना होगा एवं पहले से ज्यादा सावधानी बरतनी होगी, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में हमेशा शारीरिक दूरी का पालन करना होगा और मास्क लगा कर रहना होगा। मानगो नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों भीड़भाड़ वाले स्थानों जैसे मानगो चौक, डिमना रोड व आसपास के क्षेत्रोंं में मास्क की चेकिंग की गई एवं मास्क नहीं पाने वाले लोगों को कार्रवाई करने संबंधी चेतावनी दी गई। इस अवसर पर सहायक अभियंता संतोष कुमार, कार्यालय कर्मी अंशु कुमार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी