Corono Vaccination Update : 24 दिन के बाद भी दिल्ली से नहीं पहुंचा वाकिंग कूलर व फ्रीजर, रांची से आ रहा कोरोना वैक्सीन

Corona Vaccination 24 दिन के बाद भी दिल्ली से जमशेदपुर वाकिंग कूलर व फ्रीजर नहीं पहुंच सका है जिसके कारण रांची से कोरोना वैक्सीन मंगाना पड़ रहा है। जब-जब वैक्सीन कम पड़ता तब-तब गाड़ी रांची भेजना पड़ता है। आने-जाने में आठ से दस घंटे का समय लगता है।

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Tue, 09 Feb 2021 11:18 AM (IST) Updated:Tue, 09 Feb 2021 11:18 AM (IST)
Corono Vaccination Update : 24 दिन के बाद भी दिल्ली से नहीं पहुंचा वाकिंग कूलर व फ्रीजर, रांची से आ रहा कोरोना वैक्सीन
24 दिन के बाद भी दिल्ली से नहीं पहुंचा कोरोना वैक्सिन के लिए वाकिंग कूलर व फ्रीजर

जमशेदपुर : 24 दिन के बाद भी दिल्ली से जमशेदपुर वाकिंग कूलर व फ्रीजर नहीं पहुंच सका है, जिसके कारण रांची से कोरोना वैक्सीन मंगाना पड़ रहा है। जब-जब वैक्सीन कम पड़ता तब-तब गाड़ी रांची भेजना पड़ता है। आने-जाने में आठ से दस घंटे का समय लगता है। दरअसल, कोरोना वैक्सीनेशन कार्यक्रम के तहत पूर्वी सिंहभूम जिले में क्षेत्रीय वैक्सीन सेंटर बन रहा है। इसे 14 जनवरी तक पूरी तरह से तैयार कर लेना था, ताकि जिले में 16 जनवरी से शुरु हुई वैक्सीनेशन कार्यक्रम का टीका रखा जा सकें लेकिन, यह अभी तक अधूरा पड़ा हुआ है।

विभाग को भेजा गया है प्रस्ताव

जिला स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, क्षेत्रीय वैक्सीन सेंटर के लिए एक फ्रीजर व एक वाकिंग कूलर दिल्ली से आना है लेकिन अबतक किसी कारणवश नहीं आ सका है। इसकी सूचना विभाग के वरीय पदाधिकारियों को दी गई है। वहीं, पोलियो अभियान के दिन भी रांची से कई वरीय पदाधिकारी आए थे, जिन्हें इस समस्या से अवगत कराया गया है। अब देखना है यह कब तक चालू होता है।

तीनों जिला सीधे रांची से मंगा रहे वैक्सीन

कोरोना वैक्सीनेशन कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर विभाग ने एक खास प्लान तैयार किया है। उसके अनुसार, क्षेत्रीय कार्यालय से ही कोल्हान के तीन जिलों को वैक्सीन की सप्लाई होनी है लेकिन यह अभी तक संभव नहीं हो सका है। पूर्वी सिंहभूम जिले के साकची स्थित जिला कुष्ठ निवारण विभाग के परिसर में क्षेत्रीय वैक्सीन सेंटर अधूरा पड़ा हुआ है। यहीं से पूर्वी सिंहभूम जिले के अलावे पश्चिमी सिंहभूम व सरायकेला-खरसावां जिला को सप्लाई होना है।

दूरी अधिक होने से हो रही परेशानी

जमशेदपुर से रांची की दूरी लगभग 120 किलोमीटर है। रांची से वैक्सीन जमशेदपुर के साकची स्थित जिला कोल्ड चेन फिलहाल आ रहा है। इसके बाद यहां से लगभग 80 किलोमीटर दूर बहरागोड़ा, घाटशिला, चाकुलिया, मुसाबनी सहित अन्य प्रखंडों में वैक्सीन भेजा जाता है। अगर क्षेत्रीय वैक्सीन सेंटर शुरू हो जाए तो तीनों जिला के लिए आसानी होगा। किसी को वैक्सीन लाने के लिए रांची नहीं जाना पड़ेगा। कोल्हान में चालकों की संख्या भी काफी कम है, जिसके कारण भी परेशानी होती है।

"क्षेत्रीय कोरोना वैक्सीन सेंटर जल्द ही शुरू हो जाएगा। इसकी तैयारी अंतिम चरण में है। इसे लेकर विभाग को भी अवगत कराया गया है। वहां से वाकिंग कूलर व फ्रीजर आना है। फिलहाल जिला कोल्ड चेन में वैक्सीन रखा जा रहा है।"

- डॉ. साहिर पाल, एसीएमओ

chat bot
आपका साथी