भाया कोलकाता अरब देशों में बिकेगी पटमदा की सब्जी

अगले माह से पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका व पटमदा प्रखंड की सब्जियां अरब देश के बाजार में बिकेंगी। यहां के किसान ई-टेडिंग से जुड़कर अपने व्यापार को आयाम देने में जुटे हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Fri, 26 Oct 2018 12:12 PM (IST) Updated:Fri, 26 Oct 2018 12:12 PM (IST)
भाया कोलकाता अरब देशों में बिकेगी पटमदा की सब्जी
भाया कोलकाता अरब देशों में बिकेगी पटमदा की सब्जी

पोटका(जेएनएन)।  सबकुछ ठीक रहा तो अगले माह से पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका व पटमदा प्रखंड की सब्जियां अरब देश के बाजार में बिकेंगी। यहां के किसान ई-टेडिंग से जुड़कर अपने व्यापार को आयाम देने में जुटे हैं। 

पोटका के भाटिन गांव के किसान सह इंडियन ट्राईबल चैम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज अध्यक्ष, खेलाराम मुर्मू, समाजिक कार्यकर्ता अनिता मुर्मू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल रांची में मुख्यमंत्री रघुवर दास से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने अपने विचार से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की इस पहल के लिए सराहना की। उन्होंने परसुडीह बाजार समिति में सब्जी बिक्री एवं किसानों को ठहरने की व्यवस्था कराने का भरोसा दिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील वर्णवाल भी मौजूद थे। 

कोलकाता-मुंबई के रास्ते अरब जाएगी सब्जी 

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि ई-टेडिंग के माध्यम से पोटका व पटमदा से सब्जियों की खेप अरब देश भेजी जाएगी। खेलाराम मुर्मू ने बताया कि अरब देश में सब्जियों की मांग अधिक है और अपने यहां से कीमत भी कई गुणा अधिक। किसान ई-टेडिंग से जुड़कर मुंबई के महाजनों से जुड़ेंगे और अपनी सब्जियां उनसे बेचेंगे। मुंबई के एक व्यापारी अब्दुल हमीद को एक्सपोर्ट लाइसेंस निर्गत किया गया है।

अगले माह से शुरू होगा कारोबार

अगले माह से यहां से कारोबार शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि सब्जी भेजने से पहले उसकी जांच प्रयोगशाला में करानी होगी। यहां से प्रमाणपत्र मिलने के बाद ही सब्जियां भेजी जाएंगी। सब्जी की क्वालिटी पर ही किसानों को मुंहमांगा दाम मिल सकेगा।

chat bot
आपका साथी