जल रही महिला को बचाने में पड़ोसी झुलसी, गोलमुरी की घटना

गोलमुरी थाना क्षेत्र के केबुल बस्ती की महिला नमिता देवी गैस चूल्हा से झुलस गई। उसकी शोर सुनकर पड़ोस की महिला अनिता देवी उसे बचाने को गई जिसमें वह भी जल गई। दोनों को लोगों ने एमजीएम अस्पताल में दाखिल कराया। दोनों की हालत खतरे से बाहर है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Dec 2020 09:00 AM (IST) Updated:Sat, 26 Dec 2020 09:00 AM (IST)
जल रही महिला को बचाने में पड़ोसी झुलसी, गोलमुरी की घटना
जल रही महिला को बचाने में पड़ोसी झुलसी, गोलमुरी की घटना

जासं, जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र के केबुल बस्ती की महिला नमिता देवी गैस चूल्हा से झुलस गई। उसकी शोर सुनकर पड़ोस की महिला अनिता देवी उसे बचाने को गई जिसमें वह भी जल गई। दोनों को लोगों ने एमजीएम अस्पताल में दाखिल कराया। दोनों की हालत खतरे से बाहर है। अनिता देवी के हाथ और नमिता देवी के हाथ और मुंह दोनों झुलस गए। नमिता देवी ने नया गैस कनेक्शन लिया था। शुक्रवार को वह पहली बार गैस चूल्हा जला रही थी। चूल्हे की नोव अधिक घूमा देने के कारण आग फैल गई जिसकी चपेट में वह आ गई।

------

गोविदपुर में जमीन विवाद में महिला से मारपीट

जासं, जमशेदपुर : गोविदपुर थाना क्षेत्र के जोजोबेड़ा की महिला अनिता देवी के साथ पड़ोसी अजय शंकर समेत अन्य ने मारपीट की जिसमें महिला का हाथ में गंभीर चोट आई। उसने इसकी शिकायत गोविदपुर थाना में दर्ज कराई है। पुलिस को बताया उसकी जमीन पर पड़ोसी कब्जा करना चाहते हैं। विरोध करने पर मारपीट की जाती है। पूर्व में भी कई बार विवाद हुआ है।

-- बिरसानगर में नाले में मिले युवक के शव की शिनाख्त नहीं, पुलिस परेशान जासं, जमशेदपुर: बिरसानगर थाना की पुलिस 22 दिसबंर को नूतनडीह नाले से एक युवक का शव बरामद किया था। इसकी पहचान तीन दिन बाद भी नही हो सकी है। पुलिस परेशान है। अज्ञात शव को 72 घंटे तक रखने का प्रावधान है, जो पूरा हो चुका है। पहचान नहीं होने के कारण शव का पोस्टमार्टम भी नहीं हो पाया है।

----

उत्तम साहू हत्याकांड का साजिशकर्ता नंदलाल गुप्ता अब तक फरार जासं, जमशेदपुर : मानगो के दाईगुटु निवासी उत्तम साहू की हत्या मामले का मुख्य साजिशकर्ता नंदलाल गुप्ता घटना के दो माह बाद भी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी का वारंट लेकर घूम रही है, लेकिन उसकी गिरफ्तारी नही हो रही। मानगो थाना प्रभारी विनय कुमार की माने तो आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने पर फरारी का इश्तेहार न्यायालय से लिए जाएंगे। उत्तम साहू की हत्या 16 अक्टूबर को संपत्ति विवाद में स्वजनों ने चाकू घोंपकर दी थी।

chat bot
आपका साथी