लॉकडाउन में ट्रैफिक पुलिस ने किया कमाल, जुर्माना वसूल हुई मालामाल

लॉकडाउन में यातायात नियम उल्लंघन में लोग पीछे नहीं रहे। नियम तोड़ते रहे। जुर्माना भरते रहे लेकिन सुधरे नहीं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Aug 2020 10:10 PM (IST) Updated:Thu, 20 Aug 2020 10:10 PM (IST)
लॉकडाउन में ट्रैफिक पुलिस ने किया कमाल, जुर्माना वसूल हुई मालामाल
लॉकडाउन में ट्रैफिक पुलिस ने किया कमाल, जुर्माना वसूल हुई मालामाल

जासं, जमशेदपुर : जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस ने लॉकडाउन में भी कमाल कर दिया। खाली सड़कों का खूब फायदा उठाया। विरोध-प्रदर्शन के बावजूद जुर्माना वसूल मालामाल हो गई। लॉकडाउन में यातायात नियम उल्लंघन में लोग पीछे नहीं रहे। नियम तोड़ते रहे। जुर्माना भरते रहे, लेकिन सुधरे नहीं। बार-बार हिदायतें देने के बावजूद हेलमेट नहीं लगाने व दोपहिया वाहनों पर एक से अधिक लोगों का सफर करने का सिलसिला जारी हैं तो ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई भी।

ट्रैफिक पुलिस ने विगत 23 मार्च से 18 अगस्त तक एक करोड़ 20 लाख 40 हजार जुर्माना की वसूली की। 13 हजार 441 वाहनों का चालान काटा गया। इनमें अधिकांश बिना हेलमेट और ट्रैफिक नियमों से तोड़ने वाले हैं। सीसीआर डीएसपी अरविद कुमार ने बताया कि यातायात पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी हैं। शहर के साकची, जुगसलाई, गोलमुरी, मानगो और बिष्टुपुर में यातायात थाना हैं। हर दिन विशेष चेकिग अभियान चलाया जाता है।

आंकड़े बताते हैं कि 23 मार्च से 31 मार्च तक 423 वाहनों का चालान काट चार लाख 27 हजार 100 रुपए जुर्माना वसूला गया। अप्रैल में 1551 वाहनों से 15 लाख 53 हजार 300 रुपये, मई में 3758 वाहनों से 35 लाख 64 हजार 300, जून मं 2995 वाहनों से 27 लाख 59 हजार 450, जुलाई में2777 वाहनों से 22 लाख 44 हजार 850, एक अगस्त से 18 अगस्त तक 1937 वाहनों से 14 लाख 91 हजार 50 रुपये

जुर्माना वसूला गया। अगस्त से मास्क नहीं पहनने और सरकारी निर्देश का उल्लंघन कर अधिक यात्री बैठाने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई शुरू कर दी हैं। 18 अगस्त को मास्क और हेलमेट नहीं पहनने वाले 216 वाहन चालकों से एक लाख 43 हजार रुपये का जुर्माना वसूला था। बता दे जुर्माना वसूली को लेकर ट्रैफिक पुलिस को विरोध-प्रदर्शन भी झेलने पड़ रहे हैं। मई मे मानगो गोलचक्कर पर जुर्माना के कारण मनोज सिंह ने अपनी बाइक में खुद आग लगा दी थी। गोविदपुर में चेकिग के दौरान बकझक होने पर पुलिस ने एक युवक का सिर फोड़ दिया था।

chat bot
आपका साथी