पहले पत्नी के हाथ-पैर बांधे फिर उसी के सामने लटक गया फंदे से Jamshedpur News

यह तो गनीमत रही कि पत्‍नी जोर-जोर से चिल्‍लाई। उसकी आवाज सुनकर लोगों ने युवक को फंदे से उतारा और आनन-फानन में अस्‍पताल पहुंचाया!

By Vikas SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 13 Feb 2020 11:50 AM (IST) Updated:Thu, 13 Feb 2020 11:50 AM (IST)
पहले पत्नी के हाथ-पैर बांधे फिर उसी के सामने लटक गया  फंदे से Jamshedpur News
पहले पत्नी के हाथ-पैर बांधे फिर उसी के सामने लटक गया फंदे से Jamshedpur News

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। इस युवक ने पहले अपनी पत्‍नी के हाथ-पैर बांध दिए ताकि वह हिलडुल नहीं सके। फिर उसकी आंखों के सामने ही फंदे से लटक गया। यह तो गनीमत रही कि पत्‍नी जोर-जोर से चिल्‍लाई। उसकी आवाज सुनकर लोगों ने युवक को फंदे से उतारा और आनन-फानन में अस्‍पताल पहुंचाया जहां उसका समय रहते इलाज शुरू हो गया।

यह घटना जमशेदपुर में सिदगोड़ा क्षेत्र अंतर्गत बागुनहातु में हुई। पत्नी का हाथ बांध कर उसी के सामने विशाल नामता उर्फ बजरंग नाम का एक युवक फंदे पर लटक गया। अपनी आंखों के सामने पति को फंदे से लटकता देख पत्नी के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार के लोगों ने कमरे का दरवाजा तोड़ कर बजरंग को फंदे से नीचे उतारा और फौरन महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसका इलाज चल रहा है।

दो महीने पहले हुई थी शादी, पत्‍नी से चल रही थी अनबन

बजरंग की शादी दो महीने पहले ही हुई थी। बताया जाता है कि उसकी अपनी पत्नी से बन नहीं रही थी। परिवार वालों का कहना है कि बजरंग का उसकी पत्‍नी से आए दिन झगड़ा होता रहता था। इस रोज-रोज के कलह से बजरंग ऊब गया था। उसने पत्नी को बहुत समझाने की कोशिश की लेकिन मामला पटरी पर नहीं आ रहा था। बताते हैं कि बुधवार की रात को भी बजरंग का अपने कमरे में ही पत्‍नी से झगड़ा हो गया।

पहले तो दोनों में खूब बहसाबहसी  हुई। एक दूसरे को देख लेने की धमकी दी गई। इसी क्रम में अचानक बजरंग ने अपनी पत्नी का हाथ पैर बांध दिया। इसके बाद वो पत्नी की चुन्नी से ही छत से लटक गया। पत्नी का कहना है कि जब बजरंग फंदे पर लटक रहा था तो उसने शोर मचाया और उसे ऐसा करने से रोका। लेकिन, बजरंग ने उसकी एक नहीं सुनी।

chat bot
आपका साथी