दूसरे राज्य से जमशेदपुर आने वालों को सरकारी क्वारंटाइन में ही रहना होगा Jamshedpur News

सरकारी क्वारंटाइन में कम से कम जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही संबंधित व्यक्ति को होम क्वारंटाइन में जाने की अनुमति दी जाएगी।

By Vikas SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 14 Jul 2020 09:33 PM (IST) Updated:Tue, 14 Jul 2020 09:33 PM (IST)
दूसरे राज्य से जमशेदपुर आने वालों को सरकारी क्वारंटाइन में ही रहना होगा Jamshedpur News
दूसरे राज्य से जमशेदपुर आने वालों को सरकारी क्वारंटाइन में ही रहना होगा Jamshedpur News

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। अब दूसरे राज्य से पूर्वी सिंहभूम जिले में आने वाले हर व्यक्ति को सरकारी क्वारंटाइन में ही रहना होगा। कम से कम जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही संबंधित व्यक्ति को होम क्वारंटाइन में जाने की अनुमति दी जाएगी।

यह निर्णय जिला आपदा प्रबंधन के अध्यक्ष सह पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने लिया। उपायुक्त ने बताया कि कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति तथा अन्य राज्यों से आने वाले व्यक्तियों के संक्रमित होने की संभावना के आलोक मे यह निर्णय लिया गया है कि झारखंड के बाहर से जिले में आने वाले हर व्यक्ति की कोविड-19 जांच की जाएगी। 

सभी को पूर्वी सिंहभूम जिला की सीमा में प्रवेश करने के बाद अनिवार्य रूप से नजदीकी सरकारी या पेड क्वारंटाइन सेंटर में जाकर कोरोना संक्रमण की जांच के लिए सैंपल देना होगा। यह आदेश बुधवार से अगले आदेश तक लागू रहेगा। इस कार्य के लिए नोडल अधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। उपरोक्त आदेश के उल्लंघन की स्थिति में इंसिडेंट कमांडर द्वारा आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। इसके लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है, जो जिला शिक्षा पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में (0657-2440111, 8987510050) कार्यरत रहेगा। इस व्यवस्था के वरीय प्रभार में अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) नंदकिशोर लाल रहेंगे।

अंतरजिला/अंतरराज्यीय चेक पोस्ट का नाम

1. पारडीह चेक पोस्ट

2. सोनारी दोमुहानी

3. आदित्यपुर (खरकई पुल के निकट)

4. कदमा टोल ब्रिज, जमशेदपुर  

5. काटिन चौक (बांकुड़ा रोड) पटमटा

6. हल्दीपोखर चौक, पोटका

7. हाता चौक, पोटका  

8. केशरपुर चेकपोस्ट पश्चिम बागुडिय़ा, घाटशिला

9. जगन्नाथपुर (बंगाल रोड) बहरागोड़ा  10. कलियाडीहा (ओडिशा रोड), बहरागोड़ा

क्वारंटाइन सेंटर 

1. प्रोफेशनल फ्लैट (टाटा स्टील) इनर सर्किल रोड, कदमा

2. नेपाल बिल्डिंग, टेल्को

3. प्रोफेशनल कॉलेज, सिदगोड़ा

4. जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज, जमशेदपुर

5. ऋषि भवन, जुगसलाई

6. कांस्टेबल ट्रेङ्क्षनग सेंटर, मुसाबनी

7. प्रोजेक्ट हाई स्कूल, पटमदा

8. हल्दीपोखर

9. हाई स्कूल, महुलिया

10. हाई स्कूल, बहरागोड़ा

11. कस्तूरबा स्कूल, बहरागोड़ा 

12. एचसीएल गेस्ट हाउस, मऊभंडार 

chat bot
आपका साथी