Jamshedpur Theft: जमशेदपुर के कदमा में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, दो लाख के गहने टपाया

Jamshedpur Theft कदमा थाना क्षेत्र फार्म एरिया रोड नंबर दो निवासी सुचित्रा देवी के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया। दो लाख के गहने नगद समेत अन्य सामन चुरा ले गए। सुचित्रा देवी शहर से बाहर है और बिहार के सहरसा गई हुई है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 04:48 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 04:48 PM (IST)
Jamshedpur Theft: जमशेदपुर के कदमा में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, दो लाख के गहने टपाया
जमशेदपुर शहर में विगत 15 दिन से लगातार चोरी की घटनाएं हो रही है।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता : पूर्वी सिंहभूम जिले के कदमा थाना क्षेत्र फार्म एरिया रोड नंबर दो निवासी सुचित्रा देवी के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया। रेकी कर चोरी को अंजाम दिया। दो लाख के गहने, नगद समेत अन्य सामन चुरा ले गए। सुचित्रा देवी शहर से बाहर है और बिहार के सहरसा गई हुई है। घर की देखभाल का जिम्मा अपने चचेरे भाई को दे रखा था। चोरी की सूचना कदमा थाना को दी गई इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जानकारी ली।

गौरतलब है कि शहर में विगत 15 दिन से लगातार चोरी की घटनाएं हो रही है। 27 नवंबर को मानगो के आजादनगर में चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया था। घर से सीसीटीवी का डीवीआर समेत अन्य सामान चुरा ले गए थे। सुचित्रा देवी के भाई ने कदमा थाना की पुलिस को बताया घर का सामान बिखरा हुआ था। अलमीरा के लाॅक टूटे हुए थे। उसमें रखे करीब दो लाख के जेवरात गायब थे। चोरी करने वाले घर के पिछले दरवाजे को तोड़कर कमरे में घुसे और घटना को अंजाम दिया। इसकी जानकारी बहन को दी गई। कदमा थाना में अज्ञात के खिलाफ चोरी की प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पांच माह बाद युवती से मोबाइल छिनतई करने वाले नाबालिग समेत दो गिरफ्तार

पूर्वी सिंहभूम जिले के सीतारामडेरा थाना की पुलिस ने घटना के पांच माह बाद युवती बबली कुमारी से मोबाइल छिनतई करने वाले नाबालिग और उसके साथी को खोज निकाला। दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मोबाइल भी बरामद कर लिया। गिरफ्तार आरोपित सुमित कुमार दास गोलमुुरी थान क्षेत्र के टुइलाडूंगरी ए ब्लाक का निवासी है। पूछताछ के बाद पुलिस ने रविवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। विगत 21 मई को सीतारामडेरा थान क्षेत्र काशीडीह पुलिया के पास बबली कुमारी मोबाइल पर बातचीत करते हुए भालूबासा की ओर जा रही थी। बाइक से दो युवक और झपट्टामार मोबाइल छीनते भाग निकले। इसके बाद झाड़ी में छुप गए। मोबाइल से सिम निकालकर फेंक दिया था।

chat bot
आपका साथी