Jharkhand के जमशेदपुर में दिख रहा हिका तूफान का असर, जानिए क्या है हाल

झारखंड के जमशेदपुर में अरब सागर में उठे हिका तूफान का असर दिख रहा है। यहां लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। तेज हवा के साथ बिजली जोरदार कड़क रही है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Thu, 26 Sep 2019 02:46 PM (IST) Updated:Thu, 26 Sep 2019 02:46 PM (IST)
Jharkhand के जमशेदपुर में दिख रहा हिका तूफान का असर, जानिए क्या है हाल
Jharkhand के जमशेदपुर में दिख रहा हिका तूफान का असर, जानिए क्या है हाल

जमशेदपुर, जेएनएन। झारखंड के जमशेदपुर में अरब सागर में उठे हिका तूफान का असर दिख रहा है। यहां गुरुवार सुबह से ही मूसलाधार बारिश हो रही है। तेज हवा के साथ बादल भी कड़क रहे हैं। बादलों की जोरदार गर्जन से लोग कांप जा रहे हैं। आशंका है कि अगर मौसम का यही रूख रहा तो दुर्गोत्सव की तैयारियों में खलल पड़ सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले सप्ताह में बारिश की प्रबल संभावना है। चारों ओर दुर्गोत्सव की तैयारी चरम पर है। ऐसे में बारिश होने से तैयारियों में व्यवधान उत्पन्न होगा और पूजा पंडालों के सजावट बिगड़ सकती है।

पूर्वानुमान में बुधवार और गुरुवार को शहर और आसपास के क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना जताई गई थी। यह सच साबित हुई। बुधवार को भी दिनभर रूक-रूक कर बारिश होती रही थी। शुक्रवार और शनिवार को भी मध्यम दर्जे की बारिश होने की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिक आरएस शर्मा ने बताया कि वैसे इस माह के अंत तक बारिश होने के आसार है। पूर्वी सिंहभूम जिला क्षेत्र में 29 व 30 को हल्की बारिश होने की संभावना है। एक-दो दिनों में एक सर्कुलेशन बनने की संभावना है, जिससे बारिश कुछ अधिक दिनों तक होगी। वैसे चक्रवात के बादल मानसून से ठीक विपरीत दिशा से चल रहे हैं। ऐसे में इसका प्रभाव खत्म होने के बाद एक बार फिर मानसून की सक्रियता बढ़ सकती है।

बिगड़ेगी पंडालों की भव्यता और सजावट

बारिश होने से शहर में बनाए जा रहे बड़े-बड़े भव्य पूजा पंडालों की भव्यता के साथ उसकी सजावट बिगड़ सकती है। निर्माण के साथ मूर्ति बनाने वाले कलाकारों को भी बारिश से परेशानी होगी। मंगलवार को भी शहर के कई हिस्सों में बारिश हुई। इससे पंडाल निर्माण कार्य में बाधा पहुंचीं। 

दुर्गा पूजा के दौरान हो सकती बारिश

 दुर्गोत्सव के दौरान झमाझम बारिश पूजा घूमने वाले श्रद्धालुओं को परेशान कर सकती है। 28 सितंबर की सुबह से हथिया नक्षत्र लगने वाला है। इस नक्षत्र में बारिश की संभावना रहती है। हथिया नक्षत्र का प्रभाव 14 दिनों तक बना रहेगा। इस वजह से दुर्गा पूजा के दौरान बारिश होने की संभावना रहेगी।

chat bot
आपका साथी