लुटेरी लड़कियों ने चाकू दिखा बनाया बंधक, युवकों के साथ मिल की लूटपाट Jamshedpur News

परसुडीह में यूसिलकर्मी के घर दिया लूट की घटना को अंजाम चाकू मार देने की भय दिखा महिला को लिया कब्जे में।

By Vikas SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 14 Oct 2019 01:21 PM (IST) Updated:Tue, 15 Oct 2019 07:52 AM (IST)
लुटेरी लड़कियों ने चाकू दिखा बनाया बंधक, युवकों के साथ मिल की लूटपाट Jamshedpur News
लुटेरी लड़कियों ने चाकू दिखा बनाया बंधक, युवकों के साथ मिल की लूटपाट Jamshedpur News

जमशेदपुर (जासं)। परसुडीह थाना क्षेत्र नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल निवासी यूसिलकर्मी (यूरेनियम कॉरपोरेशन आफ इंडिया लिमिटेड़) आशीष कुमार उपाध्याय की घर में घुसकर चार नकाबपोश दो युवक और दो युवती ने पत्नी पूनम उपाध्याय को चाकू का भय दिखा रविवार तड़के पौने चार बजे बंधक बना लिया। लगभग 18 हजार रुपये नकद, दो मोबाइल, सोने की तीन चेन, तीन अंगूठी, मांग टिका, मंगलसूत्र, झुमका, कानबाली और क्रेडिट कार्ड लूट लिया। इसके बाद दो बाइक पर सवार होकर भाग निकले। संभवत लूट में महिलाओं के भी शामिल होने की पहली घटना है। लुटेरों ने पैर में केवल मोजा पहन रखा था। हाथ में ग्लब्स था। चार अज्ञात के खिलाफ परसुडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पूनम उपाध्याय ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया पति रात 11 बजे डयूटी चले गए। घर में तीन बच्चे के साथ थी। घर में गाय भी है। तड़के 3 बजकर 50 मिनट पर गाय की आवाज सुनी। खिड़की से झांककर देखा कि कहीं गाय खुल तो नहीं गई है या बांधना तो भूल नहंी गई। देखा कुछ नही था। वह बाथरूम चली गई। जब निकली तो छत की सीढ़ी की तरफ दो लड़के को देखा। जिसमे लंबे कद का एक लड़का था। फूल टी शर्ट और जिंस पहने हुए था। मुंह में स्कार्फ बांधे था। बिल्ली आंखे थी। उसने टोपी पहन रखी थी। बाल घूंघरैला था। उसके हाथ में चाकू था। दूसरे युवक ने जैकेट पहन रखा था।

चाकू का भय दिखा बना लिया बंधक

पूनम उपाध्याय ने बताया कि गर्दन में चाकू रख युवक ने उसे बंधक बना लिया। नीचे गेट का चाबी लेकर गया। तुरंत दो युवतियों के साथ वापस आ गया। जिसमें एक की उम्र 18 साल होगी। उसने जिंस और टाप्स पहन रखा था। दूसरी चूड़ीदार सलवार-कुर्ता में थी। दोनों ने चेहरा ढका हुआ था। चारों मिलकर उससे शरीर में पहने हुए और अलमीरा में रखे हुए गहने देने को कहा। चाकू मार देने की धमकी देकर अलमीरा का लॉकर खुलवाया और लॉकर में रखे जेवरात ले लिया। कमर के पास चाकू सटाया रखा। पूनम के अनुसार उनके अलमीरा में 10 हजार और पति के अलमीरा में करीब ढाई हजार रुपये थे। उसे भी लुटेरों ने लिया। बच्चों के कारण कुछ विरोध-प्रतिरोध नहीं किया। लुटेरों में एक युवक और युवती छत की ओर और दूसरा युवक और युवती नीचे की ओर पूरे आवासीय परिसर को खंगालते रहे।

भागने के पहले कुर्सी में बांध दिया

पूनम ने बताया कि लूटपाट के बाद युवतियों ने कहा सहयोगियों से कहा कि बांध दो नहीं तो हल्ला कर देगी तो भागना मुश्किल हो जाएगा। सभी ने उसे कुर्सी के पीछे हाथ कर ओढऩी से बांध दिया। मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। कहा कि हल्ला किया तो ठीक नही होगा। इसके बाद सभी निकल गए। दो बाइक स्टार्ट होने की आवाज आई। संभवत इसी में सवार हो सभी भाग निकले। घटना के बाद किसी तरह आवाज कर भतीजी को जगाया तो भतीजी ने चाकू से ओढऩी को काट दिया।  

गुलगुलिया गिरोह शहर में सक्रिय

 शहर में गुलगुलिया गिरोह सक्रिय है। बीते 10 दिन से टाटानगर स्टेशन और बागबेड़ा स्टेशन रोड की फुटपाथ पर गुलगुलिया गिरोह रह रहे है। इनके पास चार पहिया और दो पहिया वाहन भी है। गिरोह की संलिप्तता घर में घुसकर मोबाइल चोरी और लूटपाट में रहती हैै।

chat bot
आपका साथी