पूर्व भाजपा विधायक का आरोप - टेंडर मैनेज करते हैं सुवर्णरेखा परियोजना के प्रशासक व कार्यपालक अभियंता Jamshedpur News

ईचागढ़ के पूर्व भाजपा विधायक साधु चरण महतो ने सुवर्णरेखा परियोजना के प्रशासक ब्रजमोहन कुमार और कार्यपालक अभियंता कुमार अरविंद पर टैंडर मैनेज करने समेत कई गंभीर आरोप हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Tue, 30 Jun 2020 08:35 AM (IST) Updated:Tue, 30 Jun 2020 08:35 AM (IST)
पूर्व भाजपा विधायक का आरोप - टेंडर मैनेज करते हैं सुवर्णरेखा परियोजना के प्रशासक व कार्यपालक अभियंता Jamshedpur News
पूर्व भाजपा विधायक का आरोप - टेंडर मैनेज करते हैं सुवर्णरेखा परियोजना के प्रशासक व कार्यपालक अभियंता Jamshedpur News

आदित्यपुर, जासं। Sadhu charan Mahato ईचागढ़ के पूर्व भाजपा विधायक साधु चरण महतो ने सुवर्णरेखा परियोजना के प्रशासक ब्रजमोहन कुमार और कार्यपालक अभियंता कुमार अरविंद पर टैंडर मैनेज करने समेत कई गंभीर आरोप हैं। 

पूर्व विधायक ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि परियोजना के प्रशासक तीन माह में सेवानिवृत होने वाले हैं, जबकि वे घूम-घूमकर लोगों से बता रहे हैं कि वे विभाग के सचिव बनने वाले हैं। प्रशासक पर आरोप लगाते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि गाजिया बराज में गार्डवाल बनाने का जिम्मा देवघर की एजेंसी को दे दिया गया। जबकि एजेंसी के पास इस कार्य की अर्हता नहीं है। उन्होंने सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेने से इस मामले की जांच कराने की मांग की।

प्रशासक की दो हजार करोड़ से अधिक की संपत्ति

पूर्व विधायक साधुचरण महतो ने कहा कि परियोजना के प्रशासक ब्रजमोहन कुमार दो हजार करोड़ की संपत्ति से अधिक के मालिक हैं। साधुचरण ने कहा कि विभागीय स्तर पर पहले अधूरे काम का टेंडर निकाला जाता है फिर उसे प्रशासक की मिलीभगत से पूरा किया जाता है। जिसके लिए प्रशासक समेत विभागीय कर्मचारियों का कमीशन फिक्स किया जाता है।

आरोपों को किया खारिज

इस बाबत, परियोजना के प्रशासक ब्रजमोहन कुमार ने बताया कि पूर्व विधायक साधुचरण महतो द्वारा लगाये आरोप बेबुनियाद है। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक को यह जानकारी होनी चाहिए कि टेंडर निकालना प्रशासक का काम नहीं होता है। वहीं कार्यपालक अभियंता कुमार अरविंद ने भी साधुचरण महतो के आरोपों को निराधार बताया।

chat bot
आपका साथी