Tata Power : टाटा पावर का चीफ फायनेंसियल ऑफिसर बने चूड़ीवाला, पेशे से सीए हैं संजीव

Tata Power देश की सबसे बड़ी बिजली कंपनियों ने शुमार टाटा पावर को नया सीएफओ मिल गया है। टाटा पावर ने हाल ही में पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट संजीव चूड़ीवाला को नया सीएफओ नियुक्त किया है। जानिए संजीव चूड़ीवाला के बारे में....

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Wed, 05 Jan 2022 07:45 AM (IST) Updated:Wed, 05 Jan 2022 07:45 AM (IST)
Tata Power : टाटा पावर का चीफ फायनेंसियल ऑफिसर बने चूड़ीवाला, पेशे से सीए हैं संजीव
Tata Power : टाटा पावर का चीफ फायनेंसियल ऑफिसर बने चूड़ीवाला, पेशे से सीए हैं संजीव

जमशेदपुर : टाटा पावर देश में बिजली वितरण की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है जो थर्मल पावर के अलावा सौर ऊर्जा और पवन ऊर्जा से भी बिजली बनाती है। इसके अलावा कंपनी का झारखंड, ओडिसा, दिल्ली सहित देश के दूसरे राज्यों में भी वितरण का लाइसेंस प्राप्त है। टाटा पावर कंपनी में पहली जनवरी से नए मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) के रूप में संजीव चूड़ीवाला ने ज्वाइन किया है। जो रमेश सुब्रमण्यम का स्थान लेंगे। जिसे टाटा समूह में ही प्रमोशन देकर नई जिम्मेदारी दी गई है।

चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं चूड़ीवाला

आपको बता दें कि संजीव चूड़ीवाला पेशे से एक चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं और उनके पास फाइनांशियल सेक्टर में 27 वर्षो से अधिक काम करने का अनुभव है। इसके अलावा वे कई सूचीबद्ध कंपनियों में रिपोर्टिंग और प्रोजेक्ट इंफॉर्मेशन, डिस्ट्रीब्यूशन चैनल, फंड मैनेजमेंट व मर्जर व अधिग्रहण के क्षेत्र में काम करने का अच्छा अनुभव है।

इससे पहले संजीव डियाजियो के साथ रिजनल फाइनांस के निदेशक व ग्लोबल ट्रैवल्स रिटेल व अंबुजा सीमेंट में भी काम कर चुके हैं। चूड़ीवाला ने लंदन स्थित बिजनेस स्कूल से एक्जीक्यूटिव एमबीए में डिग्री हासिल की है और वे इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया, इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया और इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के साथ भी जुड़े हुए हैं।

एमडी प्रवीर सिन्हा ने किया स्वागत

संजीव चूड़ीवाला के कंपनी ज्वाइन करने के बाद टाटा पावर के एमडी सह सीईओ प्रवीर सिन्हा ने उनका स्वागत किया है। एमडी का कहना है कि हम टाटा पावर परिवार में अपने नए साथी का स्वागत करते हैं।

संजीव के पास मजबूत रणनीतिक क्षमताओं के साथ फंड मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है। इसके अलावा उन्हें भारतीय व वैश्विक अनुभव हमारे लिए मूल्यवान साबित होंगे। क्योंकि टाटा पावर लगातार प्रोफिटेबल और डेवलपमेंट के क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। सोमवार को टाटा पावर के शेयर बीएसई में 1.11 फीसदी की तेजी के साथ 223.35 रुपये पर बंद हुआ।

chat bot
आपका साथी