अरविंद पांडेय छोड़ सकते पिगमेंट वर्कर्स यूनियन

अरविंद पांडेय टाटा पिगमेंट वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष का पद छोड़

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jun 2017 01:19 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jun 2017 01:19 AM (IST)
अरविंद पांडेय छोड़ सकते पिगमेंट वर्कर्स यूनियन
अरविंद पांडेय छोड़ सकते पिगमेंट वर्कर्स यूनियन

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : अरविंद पांडेय टाटा पिगमेंट वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष का पद छोड़ सकते हैं। सूत्रों की मानें तो प्रबंधन ने उन्हें टाटा पिगमेंट से हटने का स्पष्ट निर्देश दिया है। मामले में अरविंद अपने करीबियों से राय-मशिवरा कर रहे हैं। कुछ वरीय नेताओं ने उन्हें राय दी है कि नौकरी पहले है, नेतागीरी बाद में। इसलिए बेवजह विवाद में पड़ने से अच्छा है टाटा पिगमेंट यूनियन से मोह त्याग दें। अरविंद पांडेय से जब यह पूछा गया कि क्या वे पिगमेंट यूनियन के अध्यक्ष का पद छोड़ने पर विचार कर रहे हैं तो वे चुप्पी साध गए। मालूम हो कि अरविंद पांडेय ने टाटा पिगमेंट वर्कर्स यूनियन में डेढ़ दशक से ज्यादा समय से राज कर रहे राकेश्वर पांडेय को को बाहर कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया है। दो जून को हुए चुनाव के दो सप्ताह बाद टाटा स्टील के वीपी एचआरएम सुरेश दत्त त्रिपाठी ने अरविंद को टाटा पिगमेंट में जाने की वजह से शो-कॉज कर दिया। उसके बाद से अरविंद पांडेय दबाव में हैं।

chat bot
आपका साथी