Startup : स्टार्टअप टैलेंट को मौका देगा टाटा डिजिटल का Esop, आप भी उठा सकते हैं लाभ

Startup हाल ही में टाटा समूह ने कई स्टार्टअप कंपनियों का अधिग्रहण किया है। इसमें वन एमजी बिग बास्केट व क्योरफिट शामिल है। अब कंपनी स्टार्टअप कंपनियों की तरह स्टार्टअप प्रतिभाओं को भी लुभाने जा रही है। इसके लिए Esop स्कीम लांच की है। जानिए क्या है यह स्कीम...

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Fri, 08 Oct 2021 10:15 AM (IST) Updated:Fri, 08 Oct 2021 10:15 AM (IST)
Startup : स्टार्टअप टैलेंट को मौका देगा टाटा डिजिटल का Esop, आप भी उठा सकते हैं लाभ
स्टार्टअप टैलेंट को मौका देगा टाटा डिजिटल का Esop, आप भी उठा सकते हैं लाभ

जमशेदपुर, जासं। टाटा डिजिटल अब अपना कारोबार बढ़ाने के लिए अपने सभी कर्मचारियों को ‘कर्मचारी स्टॉक स्वामित्व योजना’ (ईसॉप या इम्प्लाई स्टॉक ऑनरशिप स्कीम) की पेशकश करने की तैयारी में है। यह स्कीम इतना आकर्षक है कि कंपनी उम्मीद कर रही है कि इसे दूसरी कंपनियां भी टाटा डिजिटल से ले सकती हैं।

कंपनी को उम्मीद है कि उपभोक्ता केंद्रित कंपनियां या डिजिटल व्यवसाय करने वाले स्टार्टअप इसे आसानी से अपनाने को इच्छुक होंगी। इससे पहले ऑनलाइन किराना रिटेलर बिगबास्केट के संस्थापकों को प्रबंधन ने स्टॉक विकल्प की पेशकश की थी, जिसमें टाटा डिजिटल ने बड़ी हिस्सेदारी ली है। बताया जा रहा है कि कंपनी खुद के कर्मचारियों के लिए भी इसी तरह के प्रस्तावों का विस्तार कर सकती है क्योंकि स्टार्टअप समुदाय के कई उम्मीदवारों ने विभिन्न भूमिकाओं के लिए इसे आकर्षक योजना कहा है।

शीर्ष डिजिटल कंपनियों को लग रही आकर्षक

डिजिटल बिजनेस के विशेषज्ञ रमेश गुप्ता बताते हैं कि टाटा डिजिटल की कर्मचारियों के हित में बनाई गई यह योजना दूसरी डिजिटल कंपनियों को भी आकर्षक लग रही है। फ्लिपकार्ट, बायजू, ज़ोमैटो, स्विगी आदि शीर्ष स्टार्टअप कंपनियां शीर्ष निवेशकों को आकर्षित करने के लिए बढ़ते राजस्व और बिल्डिंग वैल्यूएशन की कम सेल्फ लाइफ को देखते हुए भारी मुआवजे के पैकेज की पेशकश करती हैं। एक नई कंपनी के रूप में टाटा डिजिटल को भी स्टार्टअप प्रतिभाओं को आकर्षित करने के लिए इस तरह के मुआवजे की पेशकश करनी चाहिए।

सुपर एप का कर रही परीक्षण

टाटा डिजिटल फिलहाल टाटा समूह के कर्मचारियों के बीच सुपर एप का परीक्षण कर रही है, क्योंकि यह एक ही मंच पर समूह कंपनियों में विभिन्न उपभोक्ता सेवाओं की पेशकश करने के लिए तैयार है। यह अपने संगठनात्मक ढांचे पर भी काम कर रही है। नेतृत्व की भूमिकाओं में टाटा की कुछ वरिष्ठ प्रतिभाओं के साथ-साथ बाहरी स्टार्टअप प्रतिभाओं के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेने की भूमिका सुनिश्चित करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य के रूप में देखा जाता है।

कर्मचारियों की नई टीम से टाटा डिजिटल को प्रौद्योगिकी के नेतृत्व में अधिक उपभोक्ता संवादात्मक संस्कृति स्थापित करने में मदद मिलने की उम्मीद है। जून में कंपनी ने फिटनेस स्टार्टअप क्योरफिट के संस्थापक और सीईओ मुकेश बंसल को अपना अध्यक्ष नामित किया था। वहीं टाटा डिजिटल ने एक वरिष्ठ टीसीएस अधिकारी मदन साहा को अपनी वित्तीय सेवाओं के वर्टिकल के सीईओ के रूप में नियुक्त किया है। बताया जाता है कि साहा को वित्तीय क्षेत्र की अच्छी समझ है।  

पांच अरब डॉलर जुटाने की तैयारी

बताया जाता है कि टाटा डिजिटल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहीं यह बात कही है कि टाटा डिजिटल ई-कामर्स के लिए पांच अरब डॉलर जुटाने की तैयारी कर रही है। बहुत जल्द निवेशकों को आकर्षित करने के लिए विदेशी सलाहकार कंपनियों से बातचीत भी हुई है।

समूह अपने 45 मिलियन से अधिक ग्राहकों के लिए एक वफादारी कार्यक्रम बनाने के लिए ई-कॉमर्स, वित्तीय सेवाओं, फैशन, जीवनशैली अन्य के साथ-साथ विभिन्न पेशकश कर रहा है जो उन्हें सेवाओं और सामानों के टाटा पारिस्थितिकी तंत्र का उपयोग करने में मदद करेगा।

टाटा के सुपर ऐप, TataNeu को बेंगलुरु में एक बंद उपयोगकर्ता समूह के भीतर 2022 की शुरुआत में सार्वजनिक लॉन्च के साथ परीक्षण किया गया है। सुपर एप TataNeu के उपयोग के माध्यम से भी इसका आकलन किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी