विवाहिता ने खुद को लगाई आग, गंभीर

अंचल के युक्तिडीह गांव में शनिवार की सुबह पारिवारिक विवाद के कारण सुमित्रा सिंह (21) ने घर में ही अपने शरीर पर मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Apr 2020 01:40 AM (IST) Updated:Sun, 12 Apr 2020 06:12 AM (IST)
विवाहिता ने खुद को लगाई आग, गंभीर
विवाहिता ने खुद को लगाई आग, गंभीर

संवाद सहयोगी, घाटशिला : अंचल के युक्तिडीह गांव में शनिवार की सुबह पारिवारिक विवाद के कारण सुमित्रा सिंह (21) ने घर में ही अपने शरीर पर मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। उसे बचाने गए पति सुनील सिंह, सास सुबोधिनी सिंह के साथ दो साल का मासूम भरत सिंह गंभीर रूप से झुलस गया। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी शंकर टुडू ने प्राथमिक उपचार के बाद सुबोधिनी सिंह, सुमित्रा सिंह एवं दो साल के मासूम को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया है। सुनील सिंह का इलाज अनुमंडल अस्पताल में ही किया जा रहा है। घटना में सुमित्रा सिंह बुरी तरह झुलस गई है जबकि पति शुनील सिंह, दो साल का मासूम भरत सिंह का दाहिना हाथ एवं सास सुबोधिनी सिंह का बायां हाथ झुलस गया है।

इधर, घटना की सूचना मिलने पर अनुमंडल अस्पताल पहुंचे एसआइ रमेश महतो को सुनील सिंह ने बताया कि उसकी शादी चार साल पटमदा प्रखंड के बेलटाड़ पंचायत के चुरकुंडी गांव निवासी सुमित्रा सिंह से हुई थी। दोनों के दो साल का एक बेटा है। कई दिनों से सुमित्रा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। आज सुबह जब मैंने उससे कहा कि पास के खेत से मिट्टी लाने जा रहे है घर की दीवारों पर लगाना है। इस पर सुमित्रा क्रोधित होकर मुझसे कहने लगी कि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सरकार ने घर से निकलने से मना किया है। इसी बात को लेकर दोनों में बहस हो गई और अचानक उसने घर का दरवाजा बंद कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इधर, जिला परिषद सदस्य देव्यानी मुर्मू ने घटना पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि ऐसे विषम परिस्थिति में पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग करूंगी। प्रशिक्षु आइपीएस मनोज स्वर्णयग्यार ने बताया कि अभी तक थाना में कोई लिखित शिकायत दर्ज नही कराई गई है। घटना को संदेह के घेरे में लेते हुए पुलिस अपने स्तर से जांच पड़ताल कर रही हैं। मामा घर खरस्वती में रह रही सातवीं की छात्रा ने की खुदकशी

अंचल के खरस्वती गांव के उपर टोला में शुक्रवार की रात लगभग 9 बजे एक किशोरी ने घर में ही पंखे के सहारे फांसी लगा ली। इसकी जानकारी होने पर परिवार के लोग उसे फंदे से उतारकर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी शंकर टुडू ने उसे मृत घोषित कर दिया। जमशेदपुर के पोखारी गांव के निवासी पेशे से राजमिस्त्री हीरालाल गोराई की पुत्री उक्त किशोरी के मामा अनंत गोराई ने बताया कि पिंकी छह साल की उम्र से ही उसके साथ रहकर एंजेल्स गार्डेन विद्यालय में कक्षा सातवीं में पढ़ाई करती थीं। बीती रात भोजन करने के बाद वह सोने अपने कमरे में चली गई। इस दौरान पिंकी का ममेरा भाई दरवाजा खुला हुआ देख कमरे में घुसा तो उसे फंदे से लटका पाया। पिंकी ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी नहीं है। उसका पढ़ाई में मन नही लगता था जिस कारण उसकी नानी कभी कभार पढ़ाई करने के लिए डांट लगाती थी। इसकी सूचना मिलने के बाद प्रशिक्षु आईपीएस मनोज स्वर्णयग्यार एसआइ वीरेंद्र कुमार, प्रभात कुमार आदि ने अनुमंडल अस्पताल पहुंचकर नाबालिग के शव को जब्त कर आगे की जांच जारी रखी है।

chat bot
आपका साथी