60 दिनों के अंदर विस्थापितों की समस्याओं का करें समाधान

चांडिल डैम के शीश महल स्थित योगा भवन में शनिवार को 16 गांव के विस्थापित संगठनों ने वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया। युवा विस्थापित संगठन के अध्यक्ष भोला नाथ रजक ने कहा कि राज्य सरकार 60 दिनों के अंदर विस्थापितों की समस्याओं का समाधान करे अन्यथा 116 गांव के युवा विस्थापितों के हक के लिए आमरन अनशन करेंगे..

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Jan 2021 05:30 AM (IST) Updated:Sun, 10 Jan 2021 05:30 AM (IST)
60 दिनों के अंदर विस्थापितों की समस्याओं का करें समाधान
60 दिनों के अंदर विस्थापितों की समस्याओं का करें समाधान

संसू, चांडिल : चांडिल डैम के शीश महल स्थित योगा भवन में शनिवार को 16 गांव के विस्थापित संगठनों ने वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया। युवा विस्थापित संगठन के अध्यक्ष भोला नाथ रजक ने कहा कि राज्य सरकार 60 दिनों के अंदर विस्थापितों की समस्याओं का समाधान करे, अन्यथा 116 गांव के युवा विस्थापितों के हक के लिए आमरन अनशन करेंगे। मौके पर अध्यक्ष भोला नाथ रजक, सचिव शत्रुजित सिंह देव, उपाध्यक्ष रतन सिंह मुंडा, प्रकाश गुप्ता, मनोज पोद्दार, चंद्र प्रकाश साहदेव, मिता देवी, राखोहरी सिंह मुंडा, अमरजीत यादव आदि उपस्थित थे। श्रद्धालुओं को शारीरिक दूरी का पालन कर कराना होगा पूजा : चांडिल अनुमंडल कार्यालय में शनिवार को जयदा मेले के आयोजन को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में राजनीतिक दलों के शिविर लगाए जाएंगे या नहीं, इस पर निर्णय नहीं हो सका। बैठक में निर्णय लिया गया कि जयदा मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को शारीरिक दूरी का पालन कर पूजा कराना होगा। मंदिर के महंत केशवानंद सरस्वती ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि जयदा मंदिर में मेला नहीं लगेगा तो प्रशासन फुटबाल, क्रिकेट, टुसू मेला, मुर्गा लड़ाई आदि पर भी रोक लगाए। चांडिल एसडीओ रंजीत लोहरा ने कहा कि सरकार के गाइडलाइन के तहत ही मेला लगेगा। मेले के बाहर लगाए जाने वाले राजनीतिक दलों के सहायता शिविर पर विचार किया जाएगा। मौके पर जिला परिषद सदस्य ओम प्रकाश लायक, महंत इंद्रानंद सरस्वती, जिला परिषद सदस्य ओम प्रकाश लायक, समाजसेवी हिकीम महतो, सुरेश खेतान, आजसू नेता खगेन महतो, बनू सिंह सरदार, मनमन सिंह, नंदिता चक्रवर्ती, मानिक रतन चक्रवर्ती, महेंद्र महतो, रजिया सुल्ताना आदि उपस्थित थे। एकजुट होकर सदस्यता अभियान को बनाएं सफल : शनिवार को जिलाध्यक्ष छोटराय किस्कू की अध्यक्षता में कोलाबीरा में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतोकमलेश व जोनल को-आर्डिनेटर रमा खलखो उपस्थित थीं। केशव महतो कमलेश ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर सदस्यता अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया। जोनल को-आर्डिनेटर रमा खलखो ने पार्टी में सकारात्मक कार्य करने वाले युवकों को सदस्य बनाने की अपील की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव की तैयारी में जुट जाने का निर्देश दिया। मौके पर ज्ञान शंकर, माधव सिंह, मानकी देव चटर्जी, प्रकाश कुमार राजू, संतोष सिंह, जगदीश नारायण चौबे, फुलकांत झा, बेबी सिंह, केपी तिवारी, सुनील महतो, देवनाथ सरदार, सुसेन मार्डी, रवींद्र मंडल सुनील सिंह, लाल बाबू सिंहदेव आदि उपस्थित थे। केपी इंडेन सर्विस ने उपभोक्ताओं को किया सम्मानित : इंडियन ऑयल कार्पोरेशन ने शनिवार को गम्हरिया स्थित केपी इंडेन सर्विस में उपभोक्ता सम्मान दिवस का आयोजन किया। इस अवसर पर कई उपभोक्ताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन रेखा महतो ने किया। मौके पर केपी सोरेन, प्रेम सहाय, कृष्णा गोराई, रामानंद शर्मा, ममता बेज, प्रदीप कुमार पांडेय आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी