Small Business Idea : कम लागत में शुरू करें ये बिजनेस, फिर दोबारा मुड़कर आप पीछे नहीं देखेंगे

Small Business Idea कोरोना काल में हम सभी की आर्थिक स्थिति डांवाडोल हो गई। लेकिन एक रास्ते बंद होते हैं तो कई खुलते भी है। अगर आप अतिरिक्त कमाई करना चाहते हैं तो कई छोटे बिजनेस हैं जिसमें हाथ आजमा सकते हैं..

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Tue, 05 Oct 2021 08:45 AM (IST) Updated:Tue, 05 Oct 2021 08:45 AM (IST)
Small Business Idea : कम लागत में शुरू करें ये बिजनेस, फिर दोबारा मुड़कर आप पीछे नहीं देखेंगे
Small Business Idea : कम लागत में शुरू करें ये बिजनेस, फिर दोबारा मुड़कर आप पीछे नहीं देखेंगे

जमशेदपुर : आत्मनिर्भर के क्षेत्र में लोग तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। हजारों-लाखों रुपये की नौकरी छोड़ लोग अपना बिजनेस करना अधिक पसंद कर रहे हैं।वहीं, जिनके पास पूंजी नहीं है उनके लिए भी विकल्प मौजूद हैं। कम लागत में आप कई सारे बिजनेस को शुरू कर सकते हैं। कई बिजनेस तो एेसे हैं जिसे आप अपने घर से ही शुरू कर सकते हैं। हालांकि, आपके पास कुछ स्किल भी होनी चाहिए, ताकि आपको ज्यादा परेशानी नहीं हो। तो आइए बताते हैं कि आप क्या-क्या कर सकते हैं।

मोबाइल फोन की मरम्मत

अगर आपके पास पूंजी नहीं है और आप मोबाइल बनाने जानते हैं तो कोई जरूरत नहीं है सर्विस सेंटर खोलने की। बल्कि आप घर-घर जाकर मोबाइल बना सकते हैं। यह लोगों के लिए आसान भी होता और आपको फायदा भी अधिक होगा। भारत में 2022 के अंत तक लगभग 800 मिलियन स्मार्टफोन उपयोगकर्ता होंगे। एेसे में आप सोच सकते हैं कि कितना बड़ा बाजार है। मोबाइल बनाने वाले व्यक्तियों की मांग कई गुणा बढ़ने वाली है।

फूड सर्विस बिजनेस

भागदौड़ की जिंदगी में लोग इतना अधिक व्यस्त हो गए हैं कि उनके पास खाना बनाने तक का समय नहीं रहता। एेसे में लोगों के पास विकल्प नहीं होने की वजह से वह होटल या फिर ठेला पर खाने को मजबूत हैं। इससे बीमारी होने की भी खतरा बना रहता है। एेसे में आप भोजन सेवा बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इसमें अधिक पूंजी फंसाने की जरूरत नहीं है। घर में ही भोजन बनाकर आप वर्कप्लेस पर लोगों को डिलवरी कर सकते हैं। आज के समय में यह बेहतर विकल्प माना जा रहा है।

नेटवर्क मार्केटिंग बिजनेस

आज के समय में नेटवर्क मार्केटिंग बिजनेस की मांग खूब है। नेटवर्क मार्केटिंग, जिसे मल्टी लेवल मार्केटिंग के रूप में भी जाना जाता है। यह एक उत्कृष्ट लघु बिजनेस है। हालांकि, आपको अच्छी तरह से प्रतिष्ठित ब्रांडों के साथ टाई-अप करने की आवश्कता है।

बच्चा संभालना

आज के समय में पति-पत्नी दोनों जॉब करने की चलन तेजी से बढ़ रहा है। एेसे में बच्चों को खिलाने के लिए उनके पास समय नहीं है। इसे देखते हुए आप बच्चा संभालने का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। यह महिलाओं के लिए एक छोटा सा बिजनेस है लेकिन इसमें बड़े फायदे है। बेबीसिटिंग और चाइल्ड केयर सेवा खोलने के लिए आवश्यक निवेश बहुत कम है।

जाम, अचार और सॉस की बिजनेस

आज के समय में जाम, अचार और सॉस की मांग लगातार बढ़ रही है। एेसे में अगर आपके माल की क्वालिटी अच्छी होगी तो आपका मार्केट तुरंत जोर पकड़ लेगा। अगर एक बार आप लोगों का भरोसा जीत लेते हैं तो फिर पीछे मुड़कर देखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि इस सभी चीजों की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसे शुरू करने के लिए अधिक पूंजी की आवश्यकता भी नहीं है

chat bot
आपका साथी